फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Ambedkar Statue broken in Sadabad

अंबेडकर प्रतिमा की उंगली तोड़ी, अनुयायियों में आक्रोश

Mon, 07 Mar 2016 12:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हाथरस
ब्यूरो/अमर उजाला, हाथरस Updated Mon, 07 Mar 2016 12:24 AM IST
विज्ञापन
Ambedkar Statue broken in Sadabad
डाॅ. बीअार अंबेडकर - फोटो : डाॅ. बीअार अंबेडकर
सादाबाद कस्बे के मोहल्ला पोखर वाला में शरारती तत्वों ने अंबेडकर पार्क में लगी अंबेडकर प्रतिमा की उंगली को तोड़ दिया। इससे अंबेडकर अनुयायियों व समाज के लोगों में आक्रोश पैदा हो गया। रविवार की सुबह काफी संख्या में लोगों की भीड़ वहां जुट गई।
विज्ञापन


अंबेडकर प्रतिमा की उंगली तोड़े जाने की जानकारी रविवार की तड़के अंबेडकर अनुयायियों व समाज के लोगों को हुई। प्रतिमा के क्षतिग्रस्त होने की जानकारी पूरे कस्बे में फैल गई। इससे वहां काफी लोगों की भीड़ जुट गई।
विज्ञापन


इसकी जानकारी समाज के लोगों ने पुलिस को दी तो पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। आक्रोशित लोगों का कहना था कि यह घटना घोर निंदनीय और चिंतनीय है। इससे उनकी आस्था को ठेस पहुंची है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों ने यह भी आरोप लगाया कि यह अंबेडकर पार्क जुआरियाें का अड्डा बन गया है। यहां सुबह से शाम तक लोग जुआ खेलते हैं, लेकिन पुलिस एक भी बार यहां गश्त पर नहीं आती, जिससे कि जुआरियों में पुलिस का भय कायम हो सके।

इधर, घटना के बाद अंबेडकर अनुयायियों की भीड़ वहां बढ़ने लगी तो पुलिस कर्मियों ने समझदारी का परिचय देते हुए आनन फानन में सफेद सीमेंट आदि से प्रतिमा की टूटी हुई उंगली को फिर से बनवा दिया, जिससे बाद आक्रोशित लोग शांत हो गए।

------
- चार पांच दिन पहले पार्क में बच्चों के क्रिकेट खेलते वक्त बॉल अंबेडकर प्रतिमा में लग गई, जिस वजह से प्रतिमा की उंगली टूट गई, जिसे सही करा कर अनुयायियों को भी समझा दिया गया है। - महेशचंद्र यादव, एसओ, सादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed