{"_id":"56dc7ca74f1c1b184e8b459e","slug":"ambedkar-statue-broken-in-sadabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंबेडकर प्रतिमा की उंगली तोड़ी, अनुयायियों में आक्रोश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अंबेडकर प्रतिमा की उंगली तोड़ी, अनुयायियों में आक्रोश
ब्यूरो/अमर उजाला, हाथरस
Updated Mon, 07 Mar 2016 12:24 AM IST
विज्ञापन
डाॅ. बीअार अंबेडकर
- फोटो : डाॅ. बीअार अंबेडकर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सादाबाद कस्बे के मोहल्ला पोखर वाला में शरारती तत्वों ने अंबेडकर पार्क में लगी अंबेडकर प्रतिमा की उंगली को तोड़ दिया। इससे अंबेडकर अनुयायियों व समाज के लोगों में आक्रोश पैदा हो गया। रविवार की सुबह काफी संख्या में लोगों की भीड़ वहां जुट गई।
अंबेडकर प्रतिमा की उंगली तोड़े जाने की जानकारी रविवार की तड़के अंबेडकर अनुयायियों व समाज के लोगों को हुई। प्रतिमा के क्षतिग्रस्त होने की जानकारी पूरे कस्बे में फैल गई। इससे वहां काफी लोगों की भीड़ जुट गई।
इसकी जानकारी समाज के लोगों ने पुलिस को दी तो पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। आक्रोशित लोगों का कहना था कि यह घटना घोर निंदनीय और चिंतनीय है। इससे उनकी आस्था को ठेस पहुंची है।
विज्ञापन
लोगों ने यह भी आरोप लगाया कि यह अंबेडकर पार्क जुआरियाें का अड्डा बन गया है। यहां सुबह से शाम तक लोग जुआ खेलते हैं, लेकिन पुलिस एक भी बार यहां गश्त पर नहीं आती, जिससे कि जुआरियों में पुलिस का भय कायम हो सके।
इधर, घटना के बाद अंबेडकर अनुयायियों की भीड़ वहां बढ़ने लगी तो पुलिस कर्मियों ने समझदारी का परिचय देते हुए आनन फानन में सफेद सीमेंट आदि से प्रतिमा की टूटी हुई उंगली को फिर से बनवा दिया, जिससे बाद आक्रोशित लोग शांत हो गए।
------
- चार पांच दिन पहले पार्क में बच्चों के क्रिकेट खेलते वक्त बॉल अंबेडकर प्रतिमा में लग गई, जिस वजह से प्रतिमा की उंगली टूट गई, जिसे सही करा कर अनुयायियों को भी समझा दिया गया है। - महेशचंद्र यादव, एसओ, सादाबाद