{"_id":"56dc7b0b4f1c1be94d8b45a3","slug":"accuse-ran-away","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस की पकड़ से भाग निकला आरोपी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस की पकड़ से भाग निकला आरोपी
ब्यूरो/अमर उजाला, हाथरस
Updated Mon, 07 Mar 2016 12:16 AM IST
विज्ञापन
यूपी पुलिस
- फोटो : File Photo
नशीला पाउडर रखने के आरोप में पकड़े गया एक शातिर युवक कोर्ट पर पेशी से पहले पुलिसकर्मी को धक्का देकर भाग निकला। वह पलक झपकते ही पुलिसकर्मियों की आंखों से ओझल हो गया। आरोपी के भाग जाने की खबर से सदर कोतवाली पुलिस में खलबली मच गई। देर तक युवक की तलाश की जाती रही। बाद में पुलिस ने उसे कोर्ट के पास एक घर से बरामद कर लिया। आरोपी के पकड़ में आने के बाद अधिकारियों ने राहत की सांस ली।
सहपऊ के गांव पीहुरा के इशहाक पर 210 ग्राम नशीला पाउडर रखने का आरोप है। सदर कोतवाली पुलिस ने उसे रविवार को गिरफ्तार कर लिया और एनडीपीएस के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया। जेल भेजे जाने से पहले आरोपी का मेडिकल कराया गया और इसके बाद उसे कोर्ट में पेशी के लिए ले जाया गया। कोर्ट परिसर में आरोपी ने मौका देखा और एक पुलिसकर्मी को धक्का देकर दौड़ लगा दी।
पुलिसकर्मी पीछे-पीछे दौड़े लेकिन वह नजरों से दूर हो चुका था। इशहाक के भागने की खबर पर किला गेट और चामड़ गेट चौकी का फोर्स मौके पर पहुंच गया। थाने से सादा वर्दी में दो पुलिसकर्मियों को फौरन मौके पर भेजा गया। युवक की खोजबीन की गई और आसपास घरों में तलाशी ली गई। बाद में वह एक घर में छिपा हुआ मिल गया। आरोपी ने बताया कि भागने के बाद वह झाड़ियों में जा छिपा था, इसके बाद मौका मिलने पर वह पास के घर में घुस गया था। इंस्पेक्टर मनोज शर्मा के मुताबिक आरोपी एक पुलिसकर्मी को धक्का देकर भाग गया था। उसे कुछ देर बाद ही पुलिस ने पकड़ने में कामयाबी पाई है।