फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Strong women, empowerment need not

महिलाएं सशक्त, सशक्तिकरण की नहीं जरूरत

Wed, 09 Mar 2016 12:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई Updated Wed, 09 Mar 2016 12:40 AM IST
विज्ञापन
Strong women, empowerment need not
हिला सम्मेलन का दीप जलाकर शुभारंभ करते अतिथि। - फोटो : अमर उजाला

हरदोई। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर कई स्थानों पर कार्यक्रम हुए। गायत्री परिवार के महिला मंडल ने गांधी भवन में महिलाओं के सशक्त होकर समाज निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका अदा किए जाने पर गोष्ठी की। वहीं, कांग्रेस कार्यालय में भी समाज को नई दिशा दिखाने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया। कायाकल्प केंद्र पर भी महिलाओं को सम्मानित किया गया और जनपद में अन्य कई स्थानों पर संस्थाओं ने महिला दिवस पर गोष्ठियां की गईं।

विज्ञापन


गायत्री परिवार के महिला मंडल के तत्वावधान में गांधी भवन में गोष्ठी का शुभारंभ शांतिकुंज हरिद्वार से आईं डा. गायत्री शर्मा और बाल विद्या भवन स्कूल प्रबंधक कीर्ति सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया। मुख्य अतिथि डा. गायत्री शर्मा ने कहा कि महिलाएं अब सशक्त हो गई हैं। उनके जागृत हो जाने से समाज व युग स्वयं बदल जाएगा।
विज्ञापन


मनुष्य के षोडश संस्कार होते हैं और उनमें सबसे महत्वपूर्ण गर्भस्थ संस्कार होता है। गर्भस्थ शिशु 80 फीसदी सीखता है। उन्होंने गर्भोेत्सव के बारे में पीपीटी के माध्यम से सचित्र समझाया। कार्यक्रम अध्यक्ष व प्रबंधिका कीर्ति सिंह ने विचार दिए। जीजीआईसी प्रधानाचार्या आशा कनौजिया व सर्वोदय आश्रम संचालिका उर्मिला श्रीवास्तव ने कहा कि महिलाएं परिवार के स्वास्थ्य का ध्यान रखती हैं, लेकिन स्वयं का नहीं। संयोजिका रेखा त्रिपाठी ने भी विचार व्यक्त किए। संचालन अलका शर्मा ने किया। इस मौके पर अनिल श्रीवास्तव, अमरनाथ दुबे, केके श्रीवास्तव, आयुषी, शिमला पांडेय आदि मौजूद रहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed