{"_id":"56e70f554f1c1b87108b47bd","slug":"receiving-appointment-letter-bloom-face","type":"story","status":"publish","title_hn":"नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरे
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई
Updated Tue, 15 Mar 2016 12:53 AM IST
विज्ञापन
नियुक्ति पत्र देते बीएसए।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। परिषदीय विद्यालयों में उर्दू शिक्षकों की भर्ती के लिए आवेदन करने वालों को सोमवार की देर शाम नियुक्ति पत्र वितरित किए गए। नियुक्ति पत्र पाकर आवेदकों के चेहरे पर खुशी की लहर दौड़ गई। बताते चलें कि बीटीसी उर्दू के तहत आवेदकों की नियुक्ति की जानी थी। जिसके लिए काउंसलिंग कराई गई थी।
विज्ञापन
काउंसलिंग के बाद अवकाश होने के कारण आवेदकों के नियुक्ति पत्र वितरित नहीं हो पा रहे थे। बीएसए डा. बृजेश मिश्र ने सोमवार की शाम सात बजे के बाद नियुक्ति पत्र जारी कर दिए। नियुक्ति पत्र पाकर आवेदकों के चेहरे खुशी से खिल उठे। बीएसए ने बताया कि 72 आवेदकों को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए हैं। जिनकोे एक सप्ताह में विद्यालय में ज्वाइन करना होगा।
विज्ञापन