{"_id":"56e07d494f1c1bb4668b461d","slug":"wife-cut-by-sickle","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलग रह रही पत्नी को दरांती से काट डाला ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अलग रह रही पत्नी को दरांती से काट डाला
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई
Updated Thu, 10 Mar 2016 01:16 AM IST
विज्ञापन
पूछताछ करती पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिहानी (हरदोई)। एक व्यक्ति ने कई साल से अलग रह रही पत्नी को खेत में दरांती से काटकर मौत के घाट उतार दिया। हत्या की रिपोर्ट पुत्र ने दर्ज कराई है। पुलिस को मौके पर हत्या में प्रयुक्त दरांती मिली। आरोपी फरार है। पिहानी थाने के नयापुरवा गांव की यह वारदात बुधवार सुबह हुई।
विज्ञापन
नयापुरवा मजरा वाजिदनगर की बतूला (50) बुधवार सुबह घर से घास काटने के लिए निकली। साथ में आठ साल की पोती मंतशा भी थी। खेत पर उसका पति शंभू भी पहुंच गया। मतंशा के मुताबिक दोनों में किसी बात पर कहासुनी होने लगी। इस पर शंभू ने पहले उसे डंडे से पीटा फिर दरांती से काटकर मार डाला। यह मंजर देख मंतशा चीखते हुए घर की ओर भागी। उससे जानकारी पाकर बतूला का पुत्र इदरीस व अन्य लोग मौके पर पहुंचे लेकिन तब तक बतूला की मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
लोगों ने भाग रहे शंभू को पकड़ने की कोशिश की, पर वह हाथ नहीं आया। पुत्र इदरीस की सूचना पर आए सीओ जितेंद्र गिरी व कोतवाल परशुराम सिंह ने मौका मुआयना कर परिजनों से घटना की जानकारी ली। पुलिस ने इदरीस की तहरीर पर शंभू के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन