{"_id":"56e07b4f4f1c1b20658b45bf","slug":"bolero-also-killed-in-bike-crash-then-crushed-by-truck","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोलेरो ने बाइक में मारी टक्कर, फिर ट्रक ने कुचला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोलेरो ने बाइक में मारी टक्कर, फिर ट्रक ने कुचला
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई
Updated Thu, 10 Mar 2016 01:16 AM IST
विज्ञापन
क्षतिग्रस्त गाड़ी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरपालपुर। सांडी थाना क्षेत्र के ग्राम बरौलिया निवासी आकाश (18) बुधवार की सुबह कटियारी डिग्री कालेज बीए प्रथम वर्ष की परीक्षा देने बाइक से जा रहा था। हरपालपुर थाना क्षेत्र में बिल्हौर कटरा मार्ग पर लमकन के पास बोलेरो ने टक्कर मार दी। इससे वह सड़क पर गिर पड़ा। इसी बीच तेज रफ्तार ट्रक उसे रौंदता हुआ निकल गया।
विज्ञापन
उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने बताया कि दो भाई थे, उसके एक बहन है। उसके पिता कुलदीप वर्तमान प्रधान हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार छात्र हेलमेट नही लगाए था।
विज्ञापन