{"_id":"56dc8fdc4f1c1bea568b456e","slug":"the-young-man-killed-in-road-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में युवक की गई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में युवक की गई जान
ब्यूरो/अमर उजाला, गढ़
Updated Mon, 07 Mar 2016 01:46 AM IST
विज्ञापन
हादसा
- फोटो : अमर उजाला
शादी समारोह में आए युवक को नेशनल हाईवे पर वैठ गांव के पास अज्ञात वाहन ने टक्कर मारकर फरार हो गया। युवक ने हापुड़ के सीएचसी में दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
सिंभावली क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर गांव वैठ के पास गजरौला के मुहल्ला नाईपुरा निवासी सुभाष रविवार सिंभावली में एक शादी में आया था। वैठ गांव के पास रोड क्रॉस करते समय अज्ञात वाहन टक्कर मारकर फरार हो गया।
विज्ञापन
घायल सुभाष को हापुड़ के सीएचसी में ले जाया गया जहां उसने दम तोड़ दिया। एसओ एनके शर्मा का कहना है कि अज्ञात वाहन के विरुद्ध केस दर्ज कर युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा।
विज्ञापन