फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Students who took the oath of sparrow conservation

स्टूडेंट्स ने गौरेया संरक्षण का लिया प्रण

Tue, 15 Mar 2016 01:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़ Updated Tue, 15 Mar 2016 01:19 AM IST
विज्ञापन
Students who took the oath of sparrow conservation
श्‍ापथ्‍ा - फोटो : अमर उजाला

केशव नगर स्थित श्रीमती ब्रह्मादेवी सरस्वती बालिका विद्या मंदिर में सोमवार को विश्व गौरेया दिवस मनाया गया। रेखा शर्मा ने छात्राओं को गौरेया संरक्षण के लिए प्रेरित किया।  प्रधानाचार्या अलका गुप्ता ने कहा कि छात्राओं को साफ-सफाई का ध्यान रखना चाहिए और वन्य जीवों की देखभाल करनी चाहिए।

विज्ञापन


उन्होंने छात्राओं को प्रदेश को क्लीन व ग्रीन रखने के लिए वन्य जीवों, वनस्पतियों व गौरेया के संरक्षण की शपथ दिलाई। कार्यक्रम में कक्षा 1 से 11 वीं तक की 1500 छात्राओं ने भाग लिया। इसके अलावा आर्य कन्या पाठशाला इंटर कालेज में भी विश्व गौरेया दिवस का आयोजन किया गया।
विज्ञापन


इसमें प्रधानाचार्या चित्रा शर्मा, स्वीटी गर्ग और उमा शर्मा ने छात्राओं को गौरेया के लुप्त होने के कारण के बारे में बताया। इस अवसर पर मंजू त्यागी, मंजु अग्रवाल, शशी अग्रवाल, सुमन गुप्ता, तनुजा गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विब्ग्योर इंटरनेशनल स्कूल में गौरैया दिवस मना
पिलखुवा।  विब्ग्योर इंटरनेशनल स्कूल में गौरैया एवं पर्यावरण संरक्षण के लिए विश्व गौरैया दिवस मनाया गया।  प्रधानाचार्या छाया अग्रवाल के निर्देशन में विद्यालय के समस्त छात्रों को ग्रीन यूपी क्लीन यूपी बनाने के उददेश्य में योगदान देने के लिए शपथ दिलाई गई कि वह जहां रहते हैं, उस स्थान को स्वच्छ रखेंगे। पेड़ पौधों व अन्य जीवों की रक्षा करेंगे। साथ ही सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पॉलीथीन का प्रयोग करेंगे। इस दौरान स्कूल के समस्त स्टॉफ का सहयोग रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed