{"_id":"56e6e3124f1c1b4f4a8b4825","slug":"students-took-the-pledge-of-protection-sparrow","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्राओं ने गौरेया संरक्षण का लिया प्रण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्राओं ने गौरेया संरक्षण का लिया प्रण
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
Updated Mon, 14 Mar 2016 09:43 PM IST
विज्ञापन
चिड़िया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केशव नगर स्थित श्रीमती ब्रह्मादेवी सरस्वती बालिका विद्या मंदिर में सोमवार को विश्व गौरेया दिवस मनाया गया। रेखा शर्मा ने छात्राओं को गौरेया संरक्षण के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
प्रधानाचार्या अलका गुप्ता ने कहा कि छात्राओं को साफ-सफाई का ध्यान रखना चाहिए और वन्य जीवों की देखभाल करनी चाहिए। उन्होंने छात्राओं को प्रदेश को क्लीन व ग्रीन रखने के लिए वन्य जीवों, वनस्पतियों व गौरेया के संरक्षण की शपथ दिलाई।
विज्ञापन
कार्यक्रम में कक्षा 1 से 11 वीं तक की 1500 छात्राओं ने भाग लिया। इसके अलावा आर्य कन्या पाठशाला इंटर कालेज में भी विश्व गौरेया दिवस का आयोजन किया गया। इसमें प्रधानाचार्या चित्रा शर्मा, स्वीटी गर्ग और उमा शर्मा ने छात्राओं को गौरेया के लुप्त होने के कारण के बारे में बताया। इस अवसर पर मंजू त्यागी, मंजु अग्रवाल, शशी अग्रवाल, सुमन गुप्ता, तनुजा गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन