{"_id":"56e076d84f1c1b45618b456d","slug":"shot-his-wife-to-sell-houses-in-dispute","type":"story","status":"publish","title_hn":"मकान बेचने के विवाद में पत्नी को गोली मारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मकान बेचने के विवाद में पत्नी को गोली मारी
ब्यूरो/अमर उजाला, गढ़मुक्तेश्वर
Updated Thu, 10 Mar 2016 12:47 AM IST
विज्ञापन
अपराध्ा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मकान बेचने के विवाद में बुधवार पति ने पत्नी को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। महिला को गंभीर हालत में पुलिस ने स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उसे मेरठ के लिए रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
गढ़ कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला उपाध्याय नगर जैन वाली गली में रहने वाले दंपति भूले और उसकी पत्नी सुलोचना के बीच पिछले काफी समय से मकान बेचने का विवाद चल रहा था। इस बात को लेकर दोनों के बीच मनमुटाव चल रहा था। बुधवार को पति और पत्नी के बीच मकान बेचने को लेकर एक बार फिर विवाद हो गया।
विज्ञापन
इसके बाद गुस्से में भूले घर से चला गया। लेकिन देर शाम करीब आठ बजे भूले अपने दो साथियों को साथ लेकर घर पहुंचा और घर में मौजूद अपनी पत्नी सुलोचना पर जान से मारने की नीयत से गोली चला दी। गोली सुलोचना के कूल्हे के पास लगी और वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ी।
विज्ञापन
इसी बीच भूले और उसके साथी मौके से फरार हो गए। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायल सुलोचना को आनन-फानन में स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से उसे मेरठ के लिए रेफर कर दिया गया। एसएसआई हरपाल सिंह ने बताया कि गोली लगने से घायल हुई महिला को मेरठ रेफर कर दिया गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।