{"_id":"56e6dccf4f1c1b524a8b4873","slug":"husband-suicide","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेमिका के चक्कर में पत्नी से विवाद में दे दी जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रेमिका के चक्कर में पत्नी से विवाद में दे दी जान
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
Updated Mon, 14 Mar 2016 09:16 PM IST
विज्ञापन
सुसाइड
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली क्षेत्र के गांव जसरूप नगर में एक युवक ने प्रेमिका के चक्कर में अपनी पत्नी से हुए विवाद के बाद जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी। युवक का पड़ोस में रहने वाली एक महिला से प्रेम प्रसंग चल रहा था। मृतक के पिता ने प्रेमिका के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार पिंटू पुत्र चतर सिंह (26) नगर के मेडिकल मार्केट में नौकरी करता था। उसका मोहल्ले में रहने वाली एक महिला से पिछले काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसका युवक के परिजन विरोध करते थे। बताया गया है कि रविवार रात पिंटू का पत्नी से इसी बात को लेकर विवाद हो गया।
विज्ञापन
इससे नाराज पिंटू ने खुद को कमरे में बंद कर लिया और विषाक्त खा लिया था। जैसे ही परिजनों को पिंटू के जहर खाने की जानकारी हुई तो आनन फानन में परिजन उसे सरस्वती मेडिकल कॉलेज ले गए। जहां उसकी हालत गंभीर देखकर डाक्टरों ने उसे मेरठ के लिये रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
अस्पताल में उपचार के दौरान पिंटू ने दम तोड़ दिया। पिंटू के पिता चतर सिंह ने आरोपी प्रेमिका के खिलाफ कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। एसएचओ राजेश कुमार वर्मा ने बताया कि महिला को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है।