फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   cousin rape with child

रिश्ते के भाई ने बच्ची से किया रेप

Tue, 08 Mar 2016 12:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गढ़मुक्तेश्वर
ब्यूरो/अमर उजाला, गढ़मुक्तेश्वर Updated Tue, 08 Mar 2016 12:49 AM IST
विज्ञापन
cousin rape with child
रेप - फोटो : अमर उजाला

 रिश्ते में भाई लगने वाले किशोर द्वारा बच्ची से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। मासूम बच्ची को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, गुस्साए लोगों ने आरोपी को दबोच पुलिस को सौंप दिया है।

विज्ञापन


 सिंभावली क्षेत्र के एक गांव में खानदानी रिश्ते में भाई लगने वाले किशोर ने अपने पड़ोस में रहने वाली सात वर्षीय बच्ची को गन्ना दिलाने के बहाने सुनसान जंगल में ले गया। जहां उसने चाकू की नोक पर बच्ची का मुंह दबोचकर जान से मारने की धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी बच्ची को छोड़कर वहां से फरार हो गया।
विज्ञापन


पीड़ित बच्ची लहूलुहान हालत में जैसे तैसे घर पहुंची और परिजनों को आपबीती सुनाई। इससे गुस्साएं परिजनों आरोपी उसके घर से दबोच लिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को थाने ले आई। पुलिस ने पीड़ित बच्ची को जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया है, जहां उसकी हालत गंभीर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, इस घटना के बाद से पीड़ित बच्ची और आरोपी के परिवारों के बीच तनाव बना हुआ है। इसके मद्देनजर पुलिस ने गांव में गश्त करने के साथ ही दोनों पक्षों से अमनचैन बनाए रखने की हिदायत दी है। डीएसपी एसएस राठौर का कहना है कि पीड़ित बच्ची के परिजनों की तहरीर पर गांव के ही आरोपी शुएब के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed