फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   30 bags of government sugar caught on Dharm Kanta, contractor summoned

Bulandshahar News: धर्म कांटे पर पकड़े गए सरकारी चीनी के 30 कट्टे, ठेकेदार तलब

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 08 Sep 2025 10:35 PM IST
विज्ञापन
30 bags of government sugar caught on Dharm Kanta, contractor summoned
जहांगीराबाद में धर्मकांटे से बरामद किए गए सरकारी चीनी के कट्टे। संवाद
जहांगीराबाद। नगर के एक धर्म कांटे पर सोमवार को 30 सरकारी चीनी के कट्टे बरामद किए गए। क्षेत्रीय पूर्ति निरीक्षक ने मुखबिर की सूचना पर छापा मारकर कार्रवाई को अंजाम दिया। इस पूरे मामले पर जांच बैठ गई है। जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी के मुताबिक जांच जारी है और क्षेत्रीय पूर्ति निरीक्षक से जांच रिपोर्ट मांगी गई है। रिपोर्ट मिलने के बाद कार्रवाई होगी। ठेकेदार को भी तलब किया गया है।
विज्ञापन

पूर्ति निरीक्षक अविनाश कुमार ने बताया कि नई मंडी के सामने स्थित एक धर्म कांटे पर सरकारी चीनी के कट्टे रखे होने की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर जब मौके पर पहुंचकर जांच की गई तो वहां 30 कट्टे सरकारी चीनी के मिले। जांच के दौरान धर्म कांटे पर मौजूद एक कर्मचारी ने बताया कि बारिश के कारण ट्रक चालक ने यह कट्टे यहां उतार दिए थे और इन्हीं कट्टों से राशन डीलरों को चीनी सप्लाई की जा रही थी।
विज्ञापन

पूर्ति निरीक्षक ने स्पष्ट किया कि इस तरह किसी धर्म कांटे पर सरकारी चीनी रखना नियमों के खिलाफ है। राशन सामग्री की सप्लाई का टेंडर आगरा की एक फर्म के नाम है। ठेकेदार को इस प्रकरण में तलब कर मामले की जानकारी आला अधिकारियों को दी गई है। स्थानीय पुलिस भी जांच में जुट गई है। स्थानीय लोग चीनी की कालाबाजारी की आशंका जता रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि जहांगीराबाद स्थित धर्म कांटे से 30 सरकारी चीनी के कट्टे बरामद किए गए हैं। इसकी जानकारी क्षेत्रीय पूर्ति निरीक्षक ने दी है। शुरुआती जांच में संबंधित द्वारा बताया जा रहा है कि कुछ कोटेदारों ने राशि जमा नहीं कराई गई थी, इसलिए चीनी उपलब्ध नहीं कराई गई। बारिश के चलते चीनी को यहां रख दिया गया था लेकिन पूरा मामला संदिग्ध है। क्षेत्रीय पूर्ति निरीक्षक को गहनता से जांच कर रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए हैं। क्षेत्रीय पूर्ति निरीक्षक की जांच रिपोर्ट मिलने के बाद आगामी कार्रवाई होगी।

-
क्षेत्र में पहला नहीं है इस तरह का मामला
क्षेत्र में इससे पहले भी इस तरह के मामले सामने आते रहे हैं। सरकारी राशन की कालाबाजारी के मामले भी कई बार उजागर हो चुके हैं। अगस्त 2023 में कालाबाजारी का 10 क्विंटल सरकारी चावल पकड़ा गया था। दिसंबर 2023 में 33.65 क्विंटल सरकारी राशन का चावल बरामद हुआ था। जून 2024 में रामगढ़ी स्थित एक गोदाम में सरकारी राशन की कालाबाजारी उजागर हुई थी। जुलाई 2024 में निजी कट्टों में 35 क्विंटल सरकारी गेहूं और चावल बरामद किया था। वहीं, एक गोदाम में ट्रकों से सरकारी राशन बरामद किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed