{"_id":"56e703204f1c1bd04a8b4b1b","slug":"no-rashan-card-feefing","type":"story","status":"publish","title_hn":"राशन कार्डों की फीडिंग नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राशन कार्डों की फीडिंग नहीं
ब्यूरो अमर उजाला, हमीरपुर
Updated Tue, 15 Mar 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
खंडेह गांव के लोगों की समस्या सुनते जिला पूर्ति विभाग के निरीक्षक अमित त्रिवेदी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मौदहा विकासखंड के खंडेह गांव के ग्रामीणों ने खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत राशन कार्डों की फीडिंग न होने के विरोध में तहसील में प्रदर्शन कर जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया। जिला पूर्ति विभाग के निरीक्षक ने ग्रामीणों की समस्या सुन उनका निदान कराने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
खंडेह गांव के लोगों ने बताया कि गांव की करीब 15 हजार की आबादी है। खाद्य सुरक्षा के तहत दो हजार फार्म ग्रामीणों ने जमा किए। बीडीओ से जानकारी करने पर उन्होंने मात्र 140 फार्म मान्य होने की बात कही है। ग्रामीणों ने कहा कि गरीब लोगों को खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत खाद्यान्न दिए जाने का प्रावधान है।
विज्ञापन
उनकी समस्या का निदान न होने पर वह अनशन करने को बाध्य होंगे। ग्रामीणों की बात सुनने के बाद जिलाधिकारी संध्या तिवारी ने पूर्ति विभाग के निरीक्षक अमित त्रिवेदी को ग्रामीणों की समस्या का निदान करने को कहा। उन्होंने तहसील में ग्रामीणों की समस्या सुनी। उन्होंने 17 बीघे से ज्यादा जमीन न होने व दो लाख रुपये से अधिक आय न होने पर उनके राशनकार्डों की फीडिंग कराने का आश्वासन दिया। ज्ञापन देते समय बच्चा, महेंद्र कुमार दुबे, सुरेश जोशी, पुष्पलता, मदन कुमार, विदांवन यादव, दुलीचंद्र, कृष्णकुमार दुबे, बाबूलाल मौजूद रहे।
विज्ञापन