{"_id":"56db24614f1c1b242d8b4ba6","slug":"farmers-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला हमीरपुर
Updated Sun, 06 Mar 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
किसान मरा
- फोटो : अमी उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थानाक्षेत्र के टेढ़ा गांव में खेत में पानी लगाने गए किसान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक के पिता ने आशंका जताई है कि किसी ने करंट लगाकर उसे मारा है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
टेढ़ा गांव निवासी देशराज पुत्र मुल्लू (39) शुक्रवार सुबह खेतों में पानी लगाने गया था। वह अपने खेतों के पास स्थित भुल्ली प्रजापति के निजी नलकूप से पानी लगाने लगा। शाम तक घर वापस न आने पर परिजनों ने उसकी तलाश की। देर रात उसका शव खेत में पड़ा मिला।
विज्ञापन
मृतक के पिता मुल्लू ने कहा कि उसके पुत्र को किसी ने करंट लगाकर मार डाला है। उसके शव को खेत के बीच में फेंक दिया। मृतक के एक पुत्र और तीन पुत्रियां हैं। थानाध्यक्ष जेपी यादव ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा।
विज्ञापन