{"_id":"56e5a4914f1c1bf3428b456b","slug":"x-pradhan-do-fyring","type":"story","status":"publish","title_hn":"समिति गठन पर विवाद, पूर्व प्रधान ने की फायरिंग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
समिति गठन पर विवाद, पूर्व प्रधान ने की फायरिंग
अमर उजाला ब्यूरो हमीरपुर
Updated Sun, 13 Mar 2016 11:04 PM IST
विज्ञापन
घायल छोटे।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिवांर थानाक्षेत्र के अतरार गांव में आयोजित ग्राम पंचायत की पहली बैठक में समितियों के गठन को लेकर विवाद हो गया। निर्माण समिति अध्यक्ष पद को लेकर प्रधान व पूर्व प्रधान के बीच हुए विवाद में एक युवक को राइफल की बट मार दी गई। फायरिंग कर दहशत फैलाई। घटना की सूचना प्रधान प्रतिनिधि ने थाने में दी है। पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
रविवार को अतरार ग्राम पंचायत की पहली खुली बैठक का आयोजन महिला प्रधान चिंता सिंह व सचिव ने कराया। इसमें छह ग्राम समितियों का गठन किया जाना था। पांच समितियों का गठन तो बिना किसी विवाद के हो गया। छठी निर्माण समिति के गठन के समय प्रधान व पूर्व प्रधान लल्लू तिवारी के बीच निर्माण समिति के अध्यक्ष पद को लेकर बहस होने लगी। प्
विज्ञापन
रधान प्रतिनिधि रोहित कुमार ने बताया कि पूर्व प्रधान पुत्रवधू संगीता को जबरन सदस्यों व प्रधान पर दबाव बनाकर अध्यक्ष बनाना चाहता था। जिसका सदस्यों व प्रधान ने विरोध किया। तभी पूर्व प्रधान ने मौजूदा सदस्यों से गाली गलौज कर राइफल से हवाई फायरिंग कर दी। बैठक में मौजूद बंटा उर्फ रवि (30) को राइफल की बटो से पीटना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
उसने बताया कि इस दौरान पूर्व प्रधान के बेटे लोकेंद्र व योगेंद्र, राममिलन व रितुराज सिंह भी मौके पर मौजूद थे। जिन्होंने बंटा को बुरी तरह घायल कर दिया। घटना की तहरीर प्रधान प्रतिनिधि ने दी। थानाध्यक्ष बीके मिश्रा ने बताया कि मामले की तहरीर मिली है। जिस पर तीन आरोपी रितुराज सिंह, बउवन व मानसिंह के खिलाफ मुकदमा दर्जकर लिया गया है।