फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   childrens took save gauraiya oath

एक लाख बच्चों ने ली गौरैया संरक्षण की शपथ

Mon, 14 Mar 2016 11:40 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, हमीरपुर
ब्यूरो अमर उजाला, हमीरपुर Updated Mon, 14 Mar 2016 11:40 PM IST
विज्ञापन
childrens took save gauraiya oath
जीजीआईसी की छात्राओं को शपथ दिलातीं प्रधानाचार्य। - फोटो : अमर उजाला

जिले भर के स्कूल कालेजों में सोमवार को गौरैया संरक्षण की शपथ दिलाई गई। वन विभाग ने एक लाख 7 हजार 775 बच्चों को शपथ दिलाने का दावा किया है।

विज्ञापन

सोमवार को मुख्यालय स्थित जीजीआईसी में कार्यक्रम का आयोजन कर छात्राओं को गौरैया संरक्षण की शपथ दिलाई गई। प्रधानाचार्य सईद नुजहत फात्मा की अध्यक्षता में जीजीआईसी में कक्षा की 12 की छात्राओं, शिक्षिकाओं और कर्मचारियों ने गौरैया संरक्षण का संकल्प लिया। मौके पर ग्रीन यूपी क्लीन यूपी बनाने के लिए भी शपथ ली गई। सभी ने कहा कि हम स्वच्छता रखेंगे और गौरैया समेत अन्य पक्षियों की रक्षा करेंगे।
विज्ञापन


पॉलिथीन का प्रयोग नहीं करेंगे। कार्यक्रम में नीना पांडेय, मनोरमा देवी, नीलोफर, संध्या पांडेय, रामगोपाल सोनकर, शक्तिशंकर, अमित द्विवेदी आदि मौजूद रहे। वहीं गोहांड में डा. अंबेडकर उच्चतर मा. विद्यालय में प्रधानाचार्य राजीव कुमार ने छात्रों को गौरैया संरक्षण की शपथ दिलाई। प्रदूषित हो रहे पर्यावरण पर चिंता प्रकट की। अधिक से अधिक पेड़ लगाने का आह्वान किया। मौके पर वन दरोगा लतीफ अहमद, परमात्मादीन, सतीश चंद्र, खंड शिक्षा अधिकारी श्याम प्रकाश यादव, कपूर सिंह गोहांड, वार्डन अलका प्रजापति, अशोक सिंह, कृष्ण कुमार, घनश्याम विश्वकर्मा, बृजेंद्र चंसौरिया, धर्मेंद्र कोष्टा, मुन्ना खां एबीआरसी, धर्मेंद्र सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


राठ प्रतिनिधि के अनुसार स्कूली बच्चों को गौरैया का महत्व बताया गया। वन क्षेत्राधिकारी संजय वर्मा ने कस्तूरबा गांधी विद्यालय में छात्राओं को गौरैया संरक्षण का संकल्प दिलाया। भरुआसुमेरपुर प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र के 19 विद्यालयों में 4199 छात्रों को शपथ दिलाई गई। डीएफओ एपी त्रिपाठी, बीएसए इंद्रजीत प्रजापति, रेंजर आरके चौधरी, ग्राम प्रधान दरियापुर पंकज सिंह, जलीस खान मौजूद रहे। सरीला प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र के तीन स्कूलों में ढाई सौ घोंसले वितरित किए गए।सरस्वती शिशु मंदिर, प्राथमिक विद्यालय धगवा, प्राथमिक मसीदन में घोंसले बांटकर वन कर्मियों ने छात्र-छात्राओं को गौरैया संरक्षण की शपथ दिलाई।

मौके पर डिप्टी रेंजर स्वामीदीन, वन दरोगा प्रेमशंकर सचान, वनरक्षक जाहिर सिंह, शिवकुमार व लाखन सिंह मौजूद रहे। मौदहा प्रतिनिधि के अनुसार कांशीराम कालोनी स्थित प्राइमरी विद्यालय में टीचर मोहम्मद अख्तर व वन विभाग के दरोगा इफ्तखार अहमद ने बच्चों को शपथ दिलाई। वहीं बिगहना सहित सभी प्राथमिक व जूनियर स्कूलों में बच्चों को शपथ दिलाई गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed