हिंद संग्राम परिषद ने बच्चों के साथ मनाई दिवाली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नादौन/बिझड़ी (हमीरपुर)। हिंद संग्राम परिषद इकाई नादौन ने गरीब बच्चों के साथ दिवाली मनाई। इस मौके पर उन्होंने बच्चों को मिठाइयां बांटीं। साथ ही बच्चों को पढ़ाई करने के लिए आर्थिक मदद भी दी। कार्यक्रम का आयोजन जलाड़ी में जिलाध्यक्ष रितु कपूर की अध्यक्षता में किया गया। कार्यक्रम में संस्था के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष केसर सिंह ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। बच्चों को एक सौ किलो मिठाई और 16 हजार रुपये की राशि वितरित की गई। वहीं जिला मुख्यालय हमीरपुर में भी हिंद संग्राम परिषद के पदाधिकारियों ने गरीब बच्चों के साथ दिवाली मनाई। इस मौके पर मोहन सिंह ठाकुर, गुरपाल सिंह, सुदर्शन जरियाल, बीडी कौशल, जगदीश, सलोचना शर्मा, पृथ्वी सिंह, सतीश शर्मा, मधुर ठाकुर, कमलेश कुमारी, रेखा ठाकुर, सुरक्षा ठाकुर आदि मौजूद रहे।