फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   कांग्रेस के लखनपाल ने 1:25, भाजपा के बलदेव ने 1:30 पर भरा नामांकन

कांग्रेस के लखनपाल ने 1:25, भाजपा के बलदेव ने 1:30 पर भरा नामांकन

Sat, 21 Oct 2017 02:55 PM IST
Updated Sat, 21 Oct 2017 02:55 PM IST
विज्ञापन
कांग्रेस के लखनपाल ने 1:25, भाजपा के बलदेव ने 1:30 पर भरा नामांकन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

बड़सर (हमीरपुर)।
विधानसभा क्षेत्र बड़सर में कांग्रेस और भाजपा दोनों पार्टी प्रत्याशियों ने नामांकन को एक ही दिन चुना। कांग्रेस और भाजपा प्रत्याशियों के एक साथ नामांकन से बाबा बालक नाथ की नगरी में सियासी पारा चढ़ता नजर आया। शुक्रवार को कांग्रेस प्रत्याशी के नामांकन के पांच मिनट के बाद भाजपा प्रत्याशी ने एसडीएम कार्यालय में नामांकन भरा। कांग्रेस से निवर्तमान सीपीएस इंद्र दत्त लखनपाल ने दोपहर 1:25 बजे अपना नामांकन पत्र भरा। इसके ठीक पांच मिनट बाद भाजपा से पूर्व विधायक बलदेव शर्मा ने 1:30 पर नामांकन भरा। विस क्षेत्र बड़सर में भाजपा प्रत्याशी बलदेव शर्मा ने नामाकंन से पहले मैहरे बाजार में रैली निकाली। रैली में पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहे। बलदेव शर्मा दोपहर डेढ़ बजे खुली जीप में नामांकन करने पहुंचे। भाजपा कार्यकर्ताओं ने मैहरे बाजार में भाजपा के बैनर लेकर नारेबाजी कर खूब पटाखे फोड़े। वहीं कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी नारेबाजी और ढोल-नगाड़ों के साथ शक्ति प्रदर्शन किया। जिला परिषद सदस्य एवं भाजपा एससी प्रकोष्ठ के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राजेश कुमार ने भाजपा प्रत्याशी बलदेव शर्मा के लिए कवरिंग प्रत्याशी के तौर पर नामांकन दाखिल किया। इस मौके पर भाजपा प्रत्याशी के साथ महिला मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य माया शर्मा, मंडल अध्यक्ष कुलदीप ठाकुर, राजेंद्र ढटवालिया उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed