{"_id":"59e5e9784f1c1bc1678b627d","slug":"11508239736-hamirpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिवाली पर बीएसएनएल देगा 50 फीसदी अतिरिक्त टॉकटाइम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिवाली पर बीएसएनएल देगा 50 फीसदी अतिरिक्त टॉकटाइम
Updated Tue, 17 Oct 2017 05:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। भारत संचार निगम लिमिटेड ने दिवाली के उपलक्ष्य में विभिन्न ऑफर प्रीपेड मोबाइल ग्राहकों को उपलब्ध करवाए हैं। बीएसएनएल के महाप्रबंधक अजीत कुमार ने बताया कि लक्ष्मी प्रमोशनल ऑफर द्वारा अपने प्रीपेड उपभोक्ताओं के लिए फुल टॉकटाइम से 50 फीसदी अतिरिक्त देने की घोषणा अखिल भारतीय स्तर पर की गई है।
विज्ञापन
इस ऑफर के अंतर्गत फुल टॉकटाइम के साथ 50 फीसदी अतिरिक्त टॉकटाइम चुनिंदा एसटीवी 290, 390 व 590 के रिचार्ज पर 16 अक्तूबर से 21 अक्तूबर तक की अवधि के लिए पूरे भारत में एक साथ मिलेगा। निगम ने अपने अनलिमिटेड टॉकटाइम और डाटा प्लान 429 की कीमत करीब आधी घटाकर रुपये 218 कर दी है।
विज्ञापन
उपभोक्ताओं को 218 रुपये में 90 दिन तक किसी भी नेटवर्क पर फ्री कॉलिंग की सुविधा मिलेगी। इसके साथ ही रोजाना एक जीबी डाटा भी दिया जाएगा। योजना का लाभ लेने के लिये उपभोक्ताओं को 16 से 21 अक्तूबर 2017 के बीच 290 रुपये से रिचार्ज करवाने पर रुपये 435 का टॉक टाइम मिलेगा।
विज्ञापन