{"_id":"59ea47e24f1c1b70548b861b","slug":"101508526050-hamirpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नादौन से दो, भोरंज से एक निर्दलीय ने भरा नामांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नादौन से दो, भोरंज से एक निर्दलीय ने भरा नामांकन
Updated Sat, 21 Oct 2017 02:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
नादौन (हमीरपुर)।
विधानसभा क्षेत्र नादौन से शुक्रवार को दो आजाद उम्मीदवारों ने विस चुनावों के लिए नामांकन पत्र दाखिल किया। जिला परिषद सदस्य लेखराज शर्मा ने सुबह करीब साढ़े बारह बजे निर्वाचक अधिकारी नादौन अमित मेहरा के समक्ष नामांकन भरा। वहीं दोपहर बाद झलाण के रणजीत सिंह जीतू ने भी बतौर आजाद प्रत्याशी अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। शुक्रवार तक नादौन विधान सभा क्षेत्र के लिए कुल चार लागों ने अपना नामांकन दाखिल किया जिनमें से एक प्रत्याशी हरदयाल सिंह भाजपा के उम्मीदवार विजय अग्निहोत्री का कवरिंग कैंडीडेट हैं। भोरंज से धनी राम धीमान पुत्र रोशन लाल गांव धिरड़ भोरंज ने आजाद प्रत्याशी नामांकन भरा। निर्दलीय प्रत्याशी संबंधित विधानसभा क्षेत्र में जिताऊ उम्मीदवारों का गणित बिगाड़ेंगे। नादौन से निर्दलीय प्रत्याशी लेखराज शर्मा वर्तमान में जिला परिषद सदस्य के अलावा समाजसेवी हैं। इलाके में उनका अच्छा खासा रसूख है। इसी तरह अन्य निर्दलीय प्रत्याशी भी जीत का दम रखते हुए मैदान में कूद गए हैं। कांग्रेस की तरफ से प्रदेशाध्यक्ष सुखविंद्र सिंह 23 अकतूबर को नादौन में अपना नामांकन भरेंगे। कांग्रेस प्रवक्ता शम्मी सोनी ने कहा कि सुबह साढ़े 10 बजे नादौन बस अड्डे के पास सभी कार्यकर्ता एकत्रित होंगे। उसके बाद नादौन बाजार से होते हुए एसडीएम कार्यालय तक जाएंगे जहां सुक्खू अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे।