{"_id":"da088a0a-90c8-11e2-b06d-d4ae52bc57c2","slug":"govt-changes-rules-for-direct-recruitment-of-up-police","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिपाही बनने के लिए 20 मिनट में 4.8 किमी की दौड़ ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिपाही बनने के लिए 20 मिनट में 4.8 किमी की दौड़
लखनऊ/ब्यूरो
Updated Wed, 20 Mar 2013 11:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकार ने सिपाहियों की सीधी भर्ती के लिए नियमों में व्यापक बदलाव कर दिया है। इसके लिए उत्तर प्रदेश नागरिक पुलिस आरक्षी सेवा और प्रोन्नति नियमावली-2008 में बदलाव किया गया है। इसके तहत अब पुरुष सिपाहियों को दस किलोमीटर की जगह बीस मिनट में केवल 4.8 किलोमीटर ही दौड़ना होगा।
विज्ञापन
वहीं महिला सिपाहियों को 18 मिनट में केवल 2.4 किलोमीटर दौड़ना होगा। राज्य मंत्रिपरिषद ने इन नियमों को मंजूरी दे दी है। इसके तहत तय किया गया है कि सीधी भर्ती के लिए पहले प्रारम्भिक परीक्षा होगी। इसके बाद शारीरिक परीक्षा और फिर लिखित परीक्षा होगी।
विज्ञापन
शारीरिक परीक्षा 100 अंकों की और लिखित परीक्षा 300 अंकों की होगी। प्रारम्भिक परीक्षा से मुख्य लिखित परीक्षा में भाग लेने के लिए 35 फीसदी अंकों से उत्तीर्ण होना जरूरी होगा। जो भी पुरुष सिपाही 20 मिनट में 4.8 किलोमीटर की दौड़ पूरी करेगा, उसे 100 अंक मिलेंगे। अगर यही दौड़ वह 20-25 मिनट में पूरी करता है तो उसे 80 अंक और अगर वह इसे 25-30 मिनट के बीच पूरी करता है तो उसे 60 अंक दिए जाएंगे।
विज्ञापन
75 फीसदी प्रमोशन वरिष्ठता से
कैबिनेट ने सिपाही से मुख्य आरक्षी पद पर भी प्रोन्नति के लिए नियमों में बदलाव कर दिया है। अब 75 फीसदी प्रोन्नति वरिष्ठता के अनुसार और 25 फीसदी लिखित परीक्षा से की जाएगी। अभी तक सारी प्रोन्नतियां परीक्षा के जरिए होती थीं। इसके लिए सेवा नियमावली में बदलाव किया गया है।
लिखित परीक्षा से प्रोन्नति चाहने वाले सिपाहियों के लिए कुछ शर्तें भी रखी गई हैं। इनमें सिपाही की न्यूनतम सेवा सात साल होनी चाहिए। साथ ही उसे बीते तीन सालों के भीतर किसी मामले में प्रतिकूल प्रविष्टि, दंड नहीं मिला होना चाहिए।
वरिष्ठता से प्रोन्नति पाने के लिए 100 अंक पाना जरूरी होगा। इसमें 100 में 60 अंक वार्षिक प्रविष्टि और सेवा रिकार्ड के, दस अंक प्रशिक्षण के और 30 अंक सेवा काल के दौरान मिले नगद पुरस्कारों के गिने जाएंगे।