फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Youth beaten to death

युवक की पीट पीटकर हत्या, पुलिस, पीएसी तैनात

Sat, 17 Aug 2019 11:04 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 17 Aug 2019 11:04 PM IST
विज्ञापन
Youth beaten to death
बेलाड़ी गांव में तैनात पुलिस फोर्स। - फोटो : BASTI
युवक की लाठी-डंडों से पीटकर हत्या
विज्ञापन

नगर बाजार (बस्ती)। बेलाड़ी गांव में मामूली विवाद में एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। मामले में चार नामजद और एक अज्ञात पर केस दर्ज कर पुलिस आरोपियों की धरपकड़ के लिए छापे मार रही है। गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस व पीएसी के जवान तैनात कर दिए गए हैं।
नगर थानाक्षेत्र के अतिसंवेदनशील गांव बेलाड़ी में शुक्रवार रात विकास सिंह (36) पुत्र दिग्विजय सिंह की पड़ोसियों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी। पुलिस को दिए तहरीर में पिता ने कहा है कि 16 अगस्त को दोपहर 12 बजे विकास की गांव के हेमंत सिंह, अनूप सिंह, रवि सिंह, सतीश सिंह व एक अज्ञात युवक से किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। इसी बात को लेकर पांचों रात के समय उनके घर पहुंचे और विकास को ओसारे में बने कमरे से खींच ले गए और घर के सामने ही सड़क पर लाठी-डंडे से पीट-पीटकर उसे मारा डाला। विकास की मौत होने पर पांचों आरोपी परिवार समेत फरार हो गए हैं। थाना प्रभारी नगर अनिल कुमार ने बताया कि चार नामजद व एक अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

विकास सिंह की हत्या को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चा है। तनाव को देखते हुए गांव में फोर्स तैनात है और लोग घरों में दुबके हैं। विकास के पिता दिग्विजय सिंह व भाइयों पियूष सिंह व विपिन सिंह का रो-रोकर बुरा हाल है। मां की पहले ही मौत हो चुकी है। नामजद आरोपियों हेमंत सिंह, अनूप सिंह, रवि सिंह, सतीश सिंह व अन्य के विषय में ग्रामीण बात करने से कतरा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed