फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   youth accused molestation gorakhpur

छेड़खानी के आरोपी युवकों ने चौराहे पर युवती को पीटा, कपड़े भी फाडे़

Mon, 16 Dec 2019 10:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो डिजिटल न्यूज डेस्क, सरदारनगर (गोरखपुर)।
डिजिटल न्यूज डेस्क, सरदारनगर (गोरखपुर)। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Mon, 16 Dec 2019 10:28 AM IST
विज्ञापन
youth accused molestation gorakhpur
molestation
शोहदों के खिलाफ थाने में छेड़खानी की शिकायत करने जा रही युवती को सरैया चौराहे पर तीन युवकों ने रविवार को अपराह्न 3.30 बजे जमकर पीटा और उसके कपड़े फाड़ डाले। आसपास के दुकानदारों ने कपड़ा देकर युवती को शर्मिंदगी से बचाया। उधर, मारपीट का विरोध करने पर आरोपियों ने साथ जा रहे पिता और भाई को भी नहीं बख्शा और पीट-पीटकर घायल कर दिया। युवती की भाभी के साथ अश्लील हरकत की।
विज्ञापन


सरेआम हुई गुंडागर्दी की सूचना पर पहुंची पुलिस ने पिटाई से घायल पिता को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। उनके सिर और आंख में चोट आई है। पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में लिया है। दोनों आरोपी सगे भाई हैं। पुलिस ने एक युवक के पास से चाकू भी बरामद किया है। इस मामले में अभी तक एफआईआर नहीं हुई है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, सरैया चौराहे पर हुई घटना से करीब 30 मिनट पहले खेत से घर लौटते समय युवती के साथ युवकों ने छेड़खानी की थी। इससे तंग युवती ने परिजनों को जानकारी दी और पिता, भाई और भाभी के साथ थाने पर शिकायत दर्ज कराने के लिए घर से निकली। अभी वह सरैया चौराहे पर पहुंची थी कि छेड़खानी के आरोपी युवकों ने हमला बोला दिया। उन्हें पता चल गया था कि युवती थाने में शिकायत दर्ज कराने जा रही है। पीड़ित युवती के मुताबिक, तीनों युवकों ने चौराहे पर उसे पकड़ लिया और सरेआम पिटाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान आरोपियों ने उसके कपड़े भी फाड़ दिए। वह चौराहे पर स्थित एक दुकान की तरफ भाग कर गई, तब दुकानदारों ने शरीर ढंकने के लिए कपड़े दिए। आरोपी युवकों ने बीचबचाव करने आए पिता, भाई को भी नहीं बख्शा और उन्हें बेरहमी से पीटकर लहूलुहान कर दिया। भाभी से अभद्रता की गई।
 

पुलिस नहीं पहुंची होती तो और बड़ी हो जाती घटना

सरेआम हुई गुंडागर्दी को देख चौराहे पर मौजूदलोगों ने पुलिस को सूचना दी। पीआरवी 332 के हेड कांस्टेबल सत्येंद्र राय व उनकी टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस को देखकर आरोपियों ने भागने की कोशिश की पर पुलिसवालों ने दौड़ाकर दो आरोपियों को दबोच लिया, जबकि तीसरा भाग निकला। इस घटना के बाद चौराहे के लोगों का कहना था कि पुलिस मौके पर पहुंचने में देरी करती तो लोगों का गुस्सा उन युवकों पर निकल जाता।

तीन महीने पहले भी की थी छेड़खानी
युवती का आरोप है कि पकड़े गए दोनों सगे भाई हैं। दोनों ने तीन महीने पहले भी छेड़खानी की थी। तब युवती के परिजनों ने शिकायत की थी, उस समय भी वह उलझ गए थे और दोनों परिवारों के बीच मारपीट हुई थी। बताया जा रहा है कि युवक मनबढ़ हैं। स्कूल आती-जाती लड़कियों के साथ वे छेड़खानी करते हैं।

ऑटो से जा रही युवती से मारपीट हुई है। मारपीट के दौरान उसके कपड़े फट गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवती के पिता को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। दो आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। तहरीर मिलते ही केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
राजू सिंह, इंस्पेक्टर, चौरीचौरा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed