{"_id":"5cc5966abdec22072f09e97e","slug":"yogi-will-come-to-dumariyaganj-for-the-first-time-after-becoming-cm-on-first-may","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम बनने के बाद पहली बार एक मई को डुमरियागंज आएंगे योगी, तीन को मायावती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम बनने के बाद पहली बार एक मई को डुमरियागंज आएंगे योगी, तीन को मायावती
Sun, 28 Apr 2019 05:32 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिद्धार्थनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिद्धार्थनगर
Published by: Vikas Kumar
Updated Sun, 28 Apr 2019 05:32 PM IST
विज्ञापन
सीएम योगी आदित्यनाथ
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डुमरियागंज संसदीय क्षेत्र मे मतदान 12 मई को है। ऐसे में मई के प्रथम सप्ताह से ही बड़े राजनीतिज्ञों की जनसभाएं भी शुरू हो जाएंगी। शुरूआत एक मई को डुमरियागंज में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जनसभा से होगी। इसके अलावा बसपा मुखिया व भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के भी कार्यक्रम तय हैं। कार्यक्रमों की सफलता के लिए प्रत्याशी के साथ ही संगठन से जुड़े लोगों की ओर से जबरदस्त तैयारियां शुरू हो गई हैं।
विज्ञापन
डुमरियागंज लोकसभा क्षेत्र में उमस भरी गर्मी के साथ ही चुनावी तपिश भी बढ़ती जा रही है। घरों से निकलना दूभर हो गया है। इस बीच मतदान तिथि नजदीक देख छठवें चरण में होने वाले चुनाव में प्रत्याशियों के समर्थन में बड़े नेताओं का जमावड़ा भी लगने की कवायद तेज हो गई है। मई के पहले सप्ताह में कई प्रमुख नेताओं की जनसभाएं तय होने के बाद प्रत्याशियों की ओर से भारी भीड़ एकत्र करने के लिए पूरी ताकत झोंक दी है, वहीं प्रशासनिक अमला भी सुरक्षा व्यवस्था के ठोस इंतजाम में तैयारी को अंतिम रूप देने में जुट गए हैं।
विज्ञापन
पहली मई को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ डुमरियागंज तहसील मुख्यालय पर आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद तीन मई को बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री मायावती जिला मुख्यालय पर गठबंधन प्रत्याशी के समर्थन में जनसभा करेंगी। जबकि 9 मई को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की मुख्यालय पर संभावित जनसभा आयोजित हो सकती हैं।
विज्ञापन
सीएम बनने के बाद पहली बार आएंगे योगी
हिंदू युवा वाहिनी के मुख्य संरक्षक व गोरखपुर सांसद के रूप में योगी आदित्यनाथ की प्रायः जिले में खासकर डुमरियागंज में भी सक्रिय भागीदारी रही, पर लगभग दो वर्ष पूर्व मुख्यमंत्री की कुर्सी संभालने के बाद जनपद में कई बार आए पर डुमरियागंज क्षेत्र अछूता रहा। ऐसे मे पहली बार चुनावी जनसभा को संबोधित करने आ रहे योगी आदित्यनाथ के भव्य स्वागत के लिए हियुवा के साथ भाजपा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता जबरदस्त तैयारी में जुट गए हैं।