फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Yogi Adityanath Government will take responsibility of every woman who is homeless

हर निराश्रित महिला की जिम्मेदारी उठाएगी सरकार: योगी आदित्यनाथ

Fri, 04 Jan 2019 07:41 PM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर Published by: राजेश सैनी Updated Fri, 04 Jan 2019 07:41 PM IST
विज्ञापन
Yogi Adityanath Government will take responsibility of every woman who is homeless
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हर निराश्रित महिला की जिम्मेदारी राज्य सरकार उठाएगी। निराश्रित महिला आर्थिक रूप से मजबूत हों, इसीलिए पेंशन के लिए तय उम्र सीमा की बाध्यता खत्म कर दी। पहले 60 साल की निराश्रित महिला को ही पेंशन मिलती थी लेकिन अब ऐसा नहीं है। हर उम्र की निराश्रित महिला को पेंशन दी जा रही है। शुक्रवार को ही गोरखपुर में 10693 निराश्रित महिलाओं को नई पेंशन का प्रमाण पत्र दिया गया। 

विज्ञापन


दो दिवसीय (3-4 जनवरी) दौरे पर गोरखपुर आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को नुमाईश मैदान में शहरी और ग्रामीण क्षेत्र की 112 विकास परियोजनाओं का शिलान्यास किया। साथ ही दिव्यांगों को उपकरण बांटें। पेंशन के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र और कंबल दिए। इसके बाद मुख्यमंत्री ने केंद्र और यूपी सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। मुख्यमंत्री ने विपक्ष पर निशाना भी साधा और कहा कि अब जाति, क्षेत्र, भाजपा, मत या फिर मजहब देखकर जनकल्याणकारी योजनाएं नहीं बनाई जाती हैं। 
विज्ञापन


सारी योजनाएं गरीब, वंचित, महिला, किसान, युवा और बेरोजगारों को ध्यान में रखकर बनती हैं। बिना भेदभाव के योजनाओं का लाभ दिलाया जाता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि विकास का विकल्प कुछ नहीं है। इसका आदर्श उदाहरण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रस्तुत किया है। जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति को मिले, इसकी व्यवस्था सुनिश्चित कराई। मुख्यमंत्री ने कहा कि यूपी में साढ़े तीन करोड़ राशन कार्डधारक हैं। हर कार्ड पर पर्याप्त राशन दिया जाना चाहिए। इसमें किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed