फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Yellow line is made to control the jaam

गोलघर में खींची जाएगी ‘लक्ष्मण रेखा’

Tue, 07 Jun 2016 07:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Tue, 07 Jun 2016 07:56 PM IST
विज्ञापन
Yellow line is made to control the jaam
जाम - फोटो : file photo
शहरियों को जाम से निजात के लिए ट्रैफिक पुलिस गोलघर सहित शहर की तीन सड़कों पर ‘लक्ष्मण रेखा’ खींचने जा रही है। पीले रंगे की इस रेखा के अंदर अगर कोई अपनी गाड़ी खड़ी करता है तो उसका चालान किया जाएगा। गोलघर के अलावा रेलवे स्टेशन रोड और कूड़ाघाट में भी यह पीली लाइन खींची जाएगी। प्रशासन से निर्देश मिलने के बाद नगर निगम की तरफ से कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन


आईजी जोन मोहित अग्रवाल के निर्देश पर शहर को जाम से मुक्त कराने की यह जिम्मेदारी ट्रैफिक पुलिस को दी गई है। उसे कचहरी चौराहे से गोलघर काली मंदिर के बीच, यातायात कार्यालय से रेलवे स्टेशन रोड तथा गौतम गुरुंग तिराहे से झारखंडी मंदिर गेट तक किन-किन जगहों पर पीली पट्टी बनानी है, इसकी रिपोर्ट नगर निगम को देनी होगी।
विज्ञापन


यह पट्टी जिस भी स्थान पर बनाई जाएगी, उसके अंदर गाड़ियां खड़ी करना मना होगा। इस आदेश को नहीं मानने पर गाड़ियों का चालान कर दिया जाएगा। मंगलवार को नगर आयुक्त बीएन सिंह ने टीएसआई बीएन गुप्ता को इसकी रिपोर्ट बनाकर देने को कहा है, जिससे इन स्थानों पर जाम की समस्या से निजात मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


गाड़ियां लेकर खरीदारी करने वालों को होगी परेशानी
‘लक्ष्मण रेखा’ खिंच जाने के बाद गोलघर में गाड़ियां लेकर खरीदारी करने जाने वालों को अब परेशानी हो सकती है। शाम के समय गोलघर की सड़कों पर गाड़ियां खड़ी होेने से लोगोें को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। वहीं, इससे रेलवे स्टेशन रोड पर डग्गामार वाहनों पर भी अंकुश लगेगा। गौतम गुरुंग से झारखंडी तक अवैध अतिक्रमण भी हटाए जाएंगे। 


प्रशासन की तरफ से तीन सड़कों को चुना गया है, जहां नगर निगम की तरफ से पट्टी बनवाने की व्यवस्था की जाएगी। ट्रैफिक पुलिस को इसके लिए जगह बताने को कहा गया है। 
- बीएन सिंह, नगर आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed