फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   workout to murder and loot case

पेट्रोल पंप मैनेजर की हत्या कर लूट का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार

Mon, 25 Nov 2019 01:45 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 25 Nov 2019 01:45 AM IST
विज्ञापन
workout to murder and loot case
पुलिस लाइंस में बेलीपार में हत्या कर लूट का खुलासा करते एसपी साउथ विपुल कुमार श्रीवास्तव, सीओ क्र
पेट्रोलपंप मैनेजर की हत्या कर लूट का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार
विज्ञापन

गोरखपुर। बेलीपार थाने के पास पेट्रोलपंप मैनेजर आनंदस्वरूप मिश्रा की हत्या कर 11.22 लाख रुपये लूटे जाने की घटना के पर्दाफाश का पुलिस ने दावा किया। पकड़े गए दो बदमाशों के पास से पुलिस महज 19 हजार 650 रुपये ही बरामद कर सकी है। एक पिस्टल और कारतूस को भी बरामद किया गया है। दावा है कि इसी पिस्टल से हत्या की गई थी। पुलिस का कहना है कि सात लोगों ने वारदात की है। फरार पांच बदमाशों के पास ही लूट की ज्यादातर रकम है।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बेलीपार क्षेत्र के ही महावीर छपरा निवासी विशाल गुप्त और कृष्णा पासवान के रूप में हुई है। पुलिस लाइंस में पुलिस अधीक्षक दक्षिणी विपुल श्रीवास्तव और सीओ क्राइम प्रवीण सिंह ने प्रेस कांफ्रेंस कर बताया कि विशाल गुप्त ने ही पंप मैनेजर को गोली मारी थी। भौवापार निवासी सतीश विश्वकर्मा उसके साथ मौजूद था। बाइक वही चला रहा था। दो अन्य बदमाश घटना के समय बाइक से उनके पीछे चल रहे थे।
विज्ञापन

दो बदमाश घटनास्थल के पास मौजूद थे। वारदात के बाद विशाल और सतीश ने रुपये से भरा बैग वहां मौजूद अन्य बदमाशों के हवाले कर दिया था। वे बैग लेकर फरार हो गए थे। एसपी ने बताया कि हत्या कर हुई लूट की सनसनीखेज वारदात का पर्दाफाश करने के लिए बेलीपार थानेदार संतोष सिंह, क्राइम ब्रांच की स्वॉट टीम के प्रभारी, उप निरीक्षक सादिक परवेज और सर्विलांस प्रभारी, उप निरीक्षक धीरेंद्र कुमार राय के नेतृत्व में तीन टीमें गठित की गई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीमों ने संयुक्त रूप से प्रयास कर वारदात करने वाले बदमाशों की पहचान कर ली। रविवार को बरवल माफी के पास से दो बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। फरार चल रहे पांच अन्य बदमाशों की भी पहचान कर ली गई है। उनकी तलाश में छापेमारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed