फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   women find to missing husband

नवजात को गोद में लेकर पति को ढूढ रही महिला

Mon, 29 Jul 2019 02:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jul 2019 02:00 AM IST
विज्ञापन
women find to missing husband
प्रेस क्लब में पत्रकार वार्ता करतीं खुशबू।
नवजात को गोद में लेकर पति को ढूंढ रही महिला
विज्ञापन

गोरखपुर। बड़हलगंज के बेईली निवासी खुशबू पांडेय पिछले 14 दिन से गोद में मासूम को लेकर पति की तलाश में गोरखपुर से लेकर लखनऊ तक के अधिकारियों का चक्कर लगा रही हैं। पुलिस गुमशुदगी दर्ज करने के बाद खामोश हो गई है। पति के साथ अनहोनी की आशंका से महिला के आंसू नहीं रूक रहे हैं।

रविवार की दोपहर प्रेस क्लब में कांफ्रेंस कर खुशबू ने बताया कि उनके पति शुभम शाहपुर के जंगल सालिकराम निवासी यज्ञ कुमार श्रीवास्तव की गाड़ी चलाते हैं। शुभम 14 जुलाई की रात 9.30 बजे गोरखपुर रेलवे स्टेशन से सवारी लेकर लखनऊ स्थित अमौसी एयरपोर्ट के लिए निकले। रात 2.13 बजे शुभम ने पत्नी को फोन कर लखनऊ से सवारी लेेकर निकलने की बात कही। तभी से वह लापता हैं। मोबाइल फोन भी स्वीच ऑफ है। महिला ने बताया कि वह गोद में 18 दिन के बच्चे को लेकर एसएसपी से मिली तो उन्होंने लखनऊ जाकर केस दर्ज कराने को कहा। वह लखनऊ पहुंची और सरोजनीनगर थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। महिला ने कहा कि पुलिस पति को तलाश करने में रूचि नहीं दिखा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed