{"_id":"578fa52b4f1c1b6a48c4b678","slug":"women-fight-with-nagar-nigam-team","type":"story","status":"publish","title_hn":"अतिक्रमण हटाओ टीम से भिड़ गई महिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अतिक्रमण हटाओ टीम से भिड़ गई महिला
अमर उजाला ब्यूरो/गोरखपुर।
Updated Thu, 21 Jul 2016 12:08 AM IST
विज्ञापन
तरंग क्रॉसिंग के पास अतिक्रमण हटाने के दौरान नगर निगम की टीम के साथ गाली गलौज करने वाली महिला पुलिस से भिड़ गई।
- फोटो : Mahesh Kumar
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर निगम के अतिक्रमण हटाओ दस्ते से तरंग क्रासिंग के पास महिला भिड़ गईं। विवाद इतना बढ़ गया कि महिलाओं ने कुछ लोगों के साथ जेसीबी पर पथराव कर दिया। निगम के अधिकारियों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला समेत आधा दर्जन लोगों को हिरासत में लिया।
गोरखनाथ से बरगदवां के बीच अतिक्रमण हटाने के बाद नगर निगम की टीम बुधवार की शाम को साढ़े चार बजे तरंग क्रासिंग के पास पहुंची। यहां पर एक दर्जन से अधिक लोगों ने नालों पर कब्जा कर लिया था। टीम जब एक-एक कर झोपड़ी हटाने लगी इसी दौरान एक महिला कई लोगों के साथ पहुंच गई और अतिक्रमण हटाने वालों के साथ भिड़ गई। महिला ने जेसीबी पर पत्थर चलाना भी शुरू कर दिया। इस दौरान जेसीबी का ड्राइवर दिनेश को चोट लग गई। राजस्व निरीक्षक अवध और ज्ञान पांडेय ने इसकी जानकारी नगर निगम अधिकारियों को दी।
अधिकारियों की सूचना पर पहुंची महिला दारोगा ममता यादव ने उत्पात मचाने वाली महिला समेत आधा दर्जन लोगों को हिरासत में ले लिया। इसी बीच गोरखनाथ की तरफ जा रहे एसएसपी रामलाल वर्मा ने भी मौके पर अपनी गाड़ी रोक दी। एसएसपी ने मातहतों को कड़ी कार्रवाई का निर्देश दिया। इसके बाद नगर निगम की जेसीबी ने तरंग क्रासिंग के पास करीब दो दर्जन से अधिक गुमटी और झोपड़ी को हटा दिया। इसके पहले नगर निगम की टीम ने बरगदवां चौराहे से दिन में 12 बजे अतिक्रमण हटाया। बुधवार को टीम ने धर्मशाला बाजार तक अतिक्रमण हटाया। देर शाम हिरासत में ली गई महिला को पुलिस ने छोड़ दिया।