फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   women drive pick auto

महिलाएं चलाती दिखेंगी पिंक ऑटो 

Thu, 14 Jul 2016 12:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Thu, 14 Jul 2016 12:30 AM IST
विज्ञापन
women drive pick auto
परिवहन विभाग पिंक में पिंक ऑटो का रजिस्ट्रेशन कराने आईं महिलाएं। - फोटो : mahesh kumar
महिलाओं की सुरक्षित यात्रा के लिए शहर में पिंक ऑटो अब महिलाएं ही चलाएंगी। गोरखपुर की प्रथम महिला ऑटो चालक संगीता चौधरी को आदर्श मानते हुए बुधवार को तीन महिलाओं ने ऑटो खरीदकर उसका रजिस्ट्रेशन कराया। पिंक ऑटो में महिला और उनके साथ सफर कर रहे उनके घर वाले भी बैठ सकते हैं।
विज्ञापन


पिंक आटो के लिए महिलाओं को प्रेरित करने वाली चालक संगीता ने बताया कि महिलाओं की सुरक्षा के लिए यह एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने बताया कि अब तक 15 महिलाएं तैयार हो चुकी हैं। जल्द ही उनके लिए भी पिंक ऑटो की व्यवस्था कर दी जाएगी। आरटीओ प्रवर्तन डॉ. एके गुप्ता के बताया कि रजिस्ट्रेशन के दौरान महिला चालकों का उत्साह बढ़ाने के साथ ही उन्हें प्रशिक्षित भी किया गया। पिंक आटो के लिए विभाग पूरा सहयोग करेगा। हालांकि, चालकों को निर्देशित किया गया है कि पिंक आटो में सिर्फ महिलाओं को ही बैठाएं।
विज्ञापन


महिलाओं की सुरक्षित यात्रा को गंभीरता से लेते हुए संभागीय परिवहन प्राधिकरण (आरटीए) ने आठ जुलाई 2015 को ही इस महत्वपूर्ण योजना पर अपनी मुहर लगा दी थी। आरटीओ एम अंसारी ने बताया कि ऑटो यूनियनों से बातकर उन्हें प्रोत्साहित किया जा रहा है। महानगर में चलने वाली परमिटधारी आटो चालक भी विभाग से संपर्क कर अपने वाहन को पिंक करा सकते हैं। इसके लिए उन्हें अपने वाहन का चिन्हांकन कराना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed