{"_id":"5bd97084bdec226993578963","slug":"woman-and-daughter-in-law-dead-in-train-accident-at-deoria","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"देवरिया में सास-बहू की ट्रेन से कटकर मौत, शौच के लिए रेलवे ट्रैक पर गईं थीं दोनों","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवरिया में सास-बहू की ट्रेन से कटकर मौत, शौच के लिए रेलवे ट्रैक पर गईं थीं दोनों
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवरिया
Updated Wed, 31 Oct 2018 02:36 PM IST
विज्ञापन
विलाप करते हुए मृतकों के परिजन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश में एक और बड़ा हादसा हुआ है। सास-बहू की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। दोनों रेलवे ट्रैक के पास शौच के लिए गई थीं। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।
घटना देवरिया जिले की है। भाटपाररानी रेलवे स्टेशन के पुराने मालगोदाम की तरफ बुधवार की सुबह शौच के लिए गई सास-बहू ट्रेन की चपेट में आ गई। हादसे में दोनों की मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि उनके घर में शौचालय नहीं था। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। भाटपाररानी नगर के वार्ड नंबर 7 मस्जिद रोड निवासी शफीक अहमद सब्जी बेचता है। उसकी पत्नी अमीना खातून (60) और भतीजे बकरीदन की पत्नी कमरजहां (40) सुबह साढ़े पांच बजे घर से शौच के लिए निकली थीं।

पुराने मालगोदाम के पास दोनों रेलवे ट्रैक पर बैठी थीं। इसी दौरान दिल्ली से दरभंगा जा रही बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस ट्रेन उसी ट्रैक पर आ गई। दोनों ने भागने की कोशिश की, तब तक दूसरे ट्रैक पर भी एक्सप्रेस ट्रेन आ गई।
ट्रेन की चपेट में आने से उनकी मौत हो गई। सूचना पर पुलिस पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बकरीदन पल्लेदारी का काम करता था।
बताते हैं कि दोनों के घरों में शौचालय नहीं था। नगरीय क्षेत्र में बन रहे शौचालय के लिए आवेदन भी किया था, मगर अब तक अनुदान राशि नहीं मिल पाई।