फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   winter in gorakhpur

दोपहर में लगी रात सी ठंड

Wed, 28 Dec 2016 08:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Wed, 28 Dec 2016 08:54 PM IST
विज्ञापन
winter in gorakhpur
ट्रेन के इंतजार मे गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर ठंड में बैठे लोग।
शीतलहर फिर लौट आई है। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से शहर में दिनभर धुंध छाई रही। दोपहर में भी सुबह सी ठंड महसूस होती रही। दिन और रात के तापमान में मामूली ही फर्क रह गया। मौसम विज्ञानियों के अनुसार अभी कुछ दिनों तक ऐसे ही रहेगा। हालांकि घना कोहरा न होने से यातायात पर कोई खास असर नहीं पड़ेगा। 
विज्ञापन


बुधवार को गोरखपुर के लोग ठंड से परेशान रहे। न्यूनतम तापमान 13.2 डिग्री रहा, वहीं अधिकतम तापमान 16.3 डिग्री ही पहुंच सका। पश्चिम की तरफ से करीब पांच किलोमीटर की रफ्तार से हवा चलने से ठंड ज्यादा महसूस हुई। दिन और रात के तापमान में मामूली अंतर होने से लोग दिनभर ठिठुरते रहे। बुधवार को सूरज के दर्शन तक नहीं हुए। मौसम विशेषज्ञ कैलाश पांडेय के अनुसार अभी दो दिन तक ऐसे ही हालात रहेंगे। इसके बाद हल्की धूप निकलने की संभावना है। इन दो दिनों में तापमान और कम होकर करीब नौ डिग्री तक पहुंच जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed