फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   wifi at railway station soon

गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर मिलेगी वाई-फाई की सुविधा  

Thu, 16 Jun 2016 08:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Thu, 16 Jun 2016 08:40 PM IST
विज्ञापन
wifi at railway station soon
एनईआर जीएम राजीव मिश्र समीक्षा बैठक करते हुए। - फोटो : mahesh kumar
पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक राजीव मिश्र ने बृहस्पतिवार को महाप्रबंधक सभागार में तीनों मंडलों के डीआरएम, विभागाध्यक्ष और अधिकारियों के साथ बैठक कर योजनाओं की समीक्षा की।
विज्ञापन


महाप्रबंधक ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि लखनऊ की तरह गोरखपुर और छपरा स्टेशन पर जल्द इंटीग्रेटेड सिक्योरिटी सिस्टम लगाएं और गोरखपुर स्टेशन पर वाई-फाई की सुविधा भी शुरू कर दी जाए। उन्होंने कहा कि निर्भया फंड के तहत प्रमुख स्टेशनों पर यात्रियों की सुरक्षा की निगरानी के लिए सीसी कैमरा लगाया जाए।
विज्ञापन


महाप्रबंधक ने कहा कि आगामी तीन सालों में सभी मानवरहित समापारों को समाप्त कर देना है। सभी डीआरएम मासिक योजना बनाकर मानवरहित समपारों को मानवयुक्त करें या बंद करें। इस योजना पर प्रधानमंत्री की ओर से विशेष ध्यान दिया जा रहा है। उन्होेंने संरक्षित रेल संचालन के लिए प्लान हेड 29 के तहत संरक्षा संबंधी कार्य शीघ्रतापूर्वक पूरी गुणवत्ता के साथ कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा महाप्रबंधक ने गाजीपुर में रेलवे प्रशिक्षण केन्द्र, वाशिंग पिट एवं सड़क उपरिगामी पुल, मंडुवाडीह में यार्ड रिमाडलिंग एवं आरआरआई के कार्य, तीसरी रेल लाइन बिछाने के कार्य तथा समपारों के इंटरलाकिंग आदि की समीक्षा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed