{"_id":"5762c17e4f1c1b966d11b95d","slug":"wifi-at-railway-station-soon","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर मिलेगी वाई-फाई की सुविधा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर मिलेगी वाई-फाई की सुविधा
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Thu, 16 Jun 2016 08:40 PM IST
विज्ञापन
एनईआर जीएम राजीव मिश्र समीक्षा बैठक करते हुए।
- फोटो : mahesh kumar
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक राजीव मिश्र ने बृहस्पतिवार को महाप्रबंधक सभागार में तीनों मंडलों के डीआरएम, विभागाध्यक्ष और अधिकारियों के साथ बैठक कर योजनाओं की समीक्षा की।
महाप्रबंधक ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि लखनऊ की तरह गोरखपुर और छपरा स्टेशन पर जल्द इंटीग्रेटेड सिक्योरिटी सिस्टम लगाएं और गोरखपुर स्टेशन पर वाई-फाई की सुविधा भी शुरू कर दी जाए। उन्होंने कहा कि निर्भया फंड के तहत प्रमुख स्टेशनों पर यात्रियों की सुरक्षा की निगरानी के लिए सीसी कैमरा लगाया जाए।
महाप्रबंधक ने कहा कि आगामी तीन सालों में सभी मानवरहित समापारों को समाप्त कर देना है। सभी डीआरएम मासिक योजना बनाकर मानवरहित समपारों को मानवयुक्त करें या बंद करें। इस योजना पर प्रधानमंत्री की ओर से विशेष ध्यान दिया जा रहा है। उन्होेंने संरक्षित रेल संचालन के लिए प्लान हेड 29 के तहत संरक्षा संबंधी कार्य शीघ्रतापूर्वक पूरी गुणवत्ता के साथ कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
इसके अलावा महाप्रबंधक ने गाजीपुर में रेलवे प्रशिक्षण केन्द्र, वाशिंग पिट एवं सड़क उपरिगामी पुल, मंडुवाडीह में यार्ड रिमाडलिंग एवं आरआरआई के कार्य, तीसरी रेल लाइन बिछाने के कार्य तथा समपारों के इंटरलाकिंग आदि की समीक्षा की।