{"_id":"5c9bca1dbdec2214031bc4b8","slug":"whatsapp-hacked-as-soon-as-pick-up-the-phone","type":"story","status":"publish","title_hn":"फोन उठाते ही हैक हो गया व्हाट्सएप, फिर आए धड़ाधड़ मैसेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फोन उठाते ही हैक हो गया व्हाट्सएप, फिर आए धड़ाधड़ मैसेज
Thu, 28 Mar 2019 12:38 AM IST
शाहरुख खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
Published by: शाहरुख खान
Updated Thu, 28 Mar 2019 12:38 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर के शाहपुर के जंगल तुलसीराम निवासी गौतम मुनी यादव के मोबाइल पर 25 लाख लॉटरी के झांसे का फोन आया। बच्चे ने फोन उठाया तो उनका व्हाट्सएप हैक हो गया। इतना ही नहीं जालसाज ने उनके व्हाट्सएप नंबर का इस्तेमाल कर कई लोगों को झांसा देने वाले फोन भी किए।
थोड़ी देर बाद उनके मोबाइल पर लोगों के फोन आने लगे तो गौतम को इसकी जानकारी हुई। गौतम शाहपुर थाने फरियाद लेकर पहुंचे तो पुलिस ने केस दर्ज करने की बजाय उन्हें साइबर सेल का रास्ता बताकर भेज दिया। अब उन्होंने सीओ क्राइम को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की मांग की है।
गौतम मुनी के मोबाइल पर बुधवार को फोन आया। फोन बेटे ने उठाया। उधर से फोन करने वाले ने 25 लाख रुपये की लॉटरी निकलने की बात कही और मोबाइल पर आया कोड पूछा।
विज्ञापन
बेटा घबरा गया और फोन काट दिया। इसके बाद ही गौतम का व्हाट्सएप हैक हो गया। जालसाज ने गौतम के व्हाट्सएप का इस्तेमाल कर कई लोगों को फोन कर लॉटरी का झांसा दिया। गौतम ने बताया कि व्हाट्सएप बंद करने की भी तमाम कोशिश की गई लेकिन प्रयास बेकार हुए।