फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   weekly detention gorakhpur market

2020: गोरखपुर में किस दिन, क्या रहेगा बंद? डीएम ने तय किया साप्ताहिक बंदी का दिन

Sun, 22 Dec 2019 11:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Sun, 22 Dec 2019 11:39 AM IST
विज्ञापन
weekly detention gorakhpur market
डीएम के. विजयेंद्र पांडियन - फोटो : अमर उजाला
महानगर एवं टाउन एरिया के सभी प्रमुख बाजारों, दुकानों, मिल स्टोर, इंश्योरेंस कंपनी, ट्रांसपोर्ट कंपनियों के वर्ष 2020 के लिए डीएम के. विजयेंद्र पांडियन ने साप्ताहिक बंदी का दिन तय कर दिया है। गोलघर और सिनेमा रोड की दुकानें पहले की तरह रविवार को ही बंद होंगी। इसी तरह रेती रोड और अलीनगर की दुकानों की बंदी के दिन में भी कोई बदलाव नहीं हुआ है।
विज्ञापन


रविवार को यहां होगी बंदी
गोरखपुर के सभी मिल स्टोर, हार्डवेयर-इंजीनियरिंग की दुकानों, इंश्योरेंस व ट्रांसपोर्ट कंपनी, गोलघर, सिनेमा रोड, पार्क रोड, मोहद्दीपुर चौक से जीआरडी गेट तक, चार फाटक रोड, जीआरडी गेट, कसया रोड, छात्र संघ चौराहे से कचहरी बस स्टेशन होते हुए टीपी नगर चौराहे, गोलघर काली मंदिर रोड, धर्मशाला रोड, टाउनहॉल से महिला अस्पताल रोड, बैंक रोड, जिला परिषद रोड, आरटीओ ऑफिस-सिविल लाइंस रोड के साथ ही शहर के सभी ब्यूटी पार्लर।
विज्ञापन

मंगलवार को यहां होगी बंदी

अलीनगर की सभी कपड़े की दुकानें, चौरहियां गोला से खूनीपुर चौक से कौवादह होते हुए गीता प्रेस अतिथि भवन, लालडिग्गी चौक-निजामपुर चौक से घासी कटरा चौक से नसीराबाद होते हुए चौरहियां गोला से विजय चौक, सुमेर सागर से जटाशंकर तिराहा से धर्मशाला चौराहा तक, छात्र संघ चौराहा से कसया रोड होेते हुए रीड साहब धर्मशाला चौराहा, कूड़ाघाट तिराहा से देवरिया रोड में नगर पालिका सीमा तक, नंदानगर, नीनाथापा रोड एवं एफसीआई क्रासिंग से न्यू प्रोजेक्ट रोड, इंडस्ट्रीयल एरिया में स्थित सभी दुकान एवं वाणिज्य अधिष्ठान, प्रहलाद राय कांप्लेक्स से जुबली सिनेमा, बक्शीपुर।

शनिवार को यहां होगी बंदी
नगर महापालिका क्षेत्र में स्थित बाल काटने की सभी दुकान तथा ब्यूटी पार्लर (गोलघर में स्थित ब्यूटी पार्लर को छोड़कर)।

इस दिन बंद रहेंगी नगर पंचायतों की दुकानें
बड़हलगंज नगर पालिका सोमवार, गोला बाजार टाउन एरिया शनिवार, पीपीगंज टाउन एरिया की सभी दुकानें व वाणिज्य अधिष्ठान बृहस्पतिवार को बंद रहेंगी। इसी तरह मुंडेरा बाजार चौरीचौरा टाउन एरिया की गल्ले की सभी थोक दुकानें रविवार व बाकी की दुकानें बृहस्पतिवार तथा पिपराइच टाउन एरिया की सभी दुकानें रविवार को बंद रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed