{"_id":"eb45ef636caa3cf6b3e64c07cfdcacfc","slug":"water-sports-will-be-played-in-ramgarh-taal-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामगढ़ताल में वाटर स्पोर्ट्स की तैयारी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामगढ़ताल में वाटर स्पोर्ट्स की तैयारी
गोरखपुर। अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 28 Feb 2016 01:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो सौ करोड़ से रामगढ़ताल की सफाई और उसे सुंदर बनाने के बाद अब यहां वाटर स्पोर्ट्स की भी तैयारी शुरू कर दी गई है। कमिश्नर पी गुरुप्रसाद की पहल पर कार्यदायी संस्था जलनिगम ने वाटर स्पोर्ट्स के लिए करीब 100 करोड़ का प्रस्ताव तैयार किया है। रोइंग के नेशनल चैंपियन रहे प्रवीण उबेरॉय को हैदराबाद से बुलाया गया है। प्रवीण रामगढ़ताल का निरीक्षण कर पानी से जुड़े और खेलों की संभावनाओं की तलाश करेंगे। इसके बाद प्रस्ताव शासन को भेज दिया जाएगा।
कमिश्नर का कहना है कि इस प्रस्ताव को मंजूरी के लिए खुद शासन में पैरवी करेंगे। इनका मानना है कि अगर रामगढ़ताल में वाटर स्पोर्ट्स की शुरुआत हो जाती है तो न केवल ताल की खूबसूरती बढ़ेगी बल्कि पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। बताया कि नौकायन के अलावा रामगढ़ताल में कौन-कौन से खेल का बंदोबस्त किया जा सकता है, इसे लेकर भी अभ्यास चल रहा है। इसी क्रम में विशेषज्ञ प्रवीण को बुलाया गया है। अगले सप्ताह में उनके पहुंचने की उम्मीद है।
ढाई किलोमीटर का तैयार होगा चैनल
जलकल के महाप्रबंधक जीपी शुक्ला ने बताया कि नौकायन के लिए सर्कि ट हाउस के पास स्थित बोटिंग क्लब से आरकेबीके पास स्थित बोटिंग क्लब के बीच करीब ढाई किलोमीटर लंबा चैनल बनाया जाएगा। साथ ही कई जगहों पर रामगढ़ताल की गहराई भी बढ़ाई जाएगी। नौकायन बोट के लिए तीन मीटर की गहराई जरूरी है मगर कई जगहों पर रामगढ़ताल की गहराई डेढ़ मीटर ही है। इसके अलावा ताल के बीच में भी नौकायन बोट के लिए कुछ प्लेटफार्म बनाए जाएंगे। इन प्लेटफार्म पर अलग से बोट रखी जाएंगी ताकि दुर्घटना के वक्त नजदीक के प्लेटफार्म से बोट भेजकर संबंधित को बचाया जा सके।