फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   water problem due to elctricty problem

बिजली कटौती ने पानी के लिए रुलाया 

Wed, 01 Jun 2016 08:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Wed, 01 Jun 2016 08:50 PM IST
विज्ञापन
water problem due to elctricty problem
water
भीषण गर्मी में ओवरलोडिंग के चलते हो रही बिजली कटौती ने लोगों को पीने के पानी के लिए रुला दिया है। मंगलवार देर रात से भोर तक हुई कटौती से ट्यूबवेल नहीं चल सके। इस कारण बुधवार सुबह सूरजकुंड और बेतियाहाता क्षेत्र में पानी के लिए लोगों परेशान होना पड़ा।
विज्ञापन


पानी की सप्लाई न होने से लोगों की दिनचर्या पूरी तरह से प्रभावित हो गई। सूरजकुंड कॉलोनी के अनुराग ने बताया कि रात भर बिजली कटौती से एक तो नींद पूरी नहीं हुई, वहीं सुबह पानी न होने से परेशान होना पड़ा। उन्होंने बताया कि सुबह दस बजे तक पानी नहीं आने पर दोस्त के यहां जाकर नहाना पड़ा। वहीं, श्याम ने बताया कि लापरवाही बिजली विभाग की हो या जलकल की भुगतना आम जनता को ही पड़ रहा है। आए दिन पानी की समस्या से लोगों को दो चार होना पड़ रहा है। लेकिन समस्या सुनने वाला कोई नहीं है।
विज्ञापन


मोटर जलने से पानी की किल्लत
गर्मी बढ़ते ही ट्यूबवेल के मोटर भी जवाब देने लगे हैं। बुधवार सुबह पांच बजे जैसे ही मोटर चालू किया गया, अंधियारीबाग और संक्रमण अस्पताल का मोटर जल गया, जिससे दोनों जगहों और उसके आस-पास के क्षेत्रों के लगभग 400 घरों में बुधवार सुबह पानी की सप्लाई नहीं हुई। दोपहर में भी पानी नहीं आया। शाम 5 बजे के करीब अंधियारीबाग और शाम चार बजे संक्रमण अस्पताल का मोटर बदलकर पानी की सप्लाई शुरू की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed