फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   water of rapti river comes in the city due to brokage in regulataer of dam

रेगुलेटर में तीसरे दिन भी रिसाव से हड़कंप 

Thu, 28 Jul 2016 01:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो/गोरखपुर। Updated Thu, 28 Jul 2016 01:36 AM IST
विज्ञापन
water of rapti river comes in the city due to brokage in regulataer of dam
डोमिनगढ बंधे पर हो रहे रिसाव को रोकने का प्रयास करते लोग । - फोटो : amar ujala
डोमिनगढ़ बंधे पर बने रेगुलेटर में लगातार तीसरे दिन रिसाव होने से आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया है। बुधवार को सिंचाई विभाग बालू और मिट्टी से भरे बोरे डालकर रिसाव रोकने के प्रयास में लगा हुआ था। वहीं नगर निगम पंपिंग स्टेशन से शहर में आ रहे पानी को वापस राप्ती नदी में फेंक रहा है।
विज्ञापन


डोमिनगढ़ बंधे पर रेगुलेटर नंबर एक में लगातार तीन दिनों से रिसाव हो रहा है। सिंचाई विभाग के अधिकारी हर रोज दावा करते हैं कि रिसाव बंद कर दिया गया है लेकिन अगले दिन फिर रिसाव शुरू हो जा रहा है, जिससे जफ र कालोनी, पिपरापुर और बहरामपुर मोहल्लों के लोग दहशत में आ गए हैं। हालांकि सिंचाई विभाग की टीम बुधवार सुबह ही मजदूरों के साथ मौके पर पहुंचकर रिसाव बंद करने में जुट गई थी। देर रात तक मिट्टी और बालू से भरे बोरे डालने का काम चलता रहा।
विज्ञापन


विभाग के इंजीनियर रेगुलेटर पर प्लाई लगाकर रिसाव को रोकने का भी प्रयास कर चुके हैं लेकिन कुछ फायदा नहीं हुआ। हालांकि देर रात अधिकारियों ने रिसाव रुकने का दावा किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर निगम का बढ़ा खर्च 
डोमिनगढ़ में नगर निगम के पंपिंग स्टेशन से नाले में आ रहा राप्ती का पानी लगातार नदी में फेंका जा रहा है। पंपिंग स्टेशन पर तैनात जेई अष्टभुजा सिंह ने बताया कि  दो डीजल और दो इलेक्ट्रिक पंपिंग सेट लगातार 24 घंटे नालियों से पानी राप्ती में फेंक रहे हैं। फिलहाल खतरे को कोई बात नहीं है। 


विधायक ने किया निरीक्षण
विधायक विजय बहादुर यादव ने बुधवार को डोमिनगढ़ बंधे का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सिंचाई विभाग के एक्सईएन से बातकर जल्द रिसाव रोकने का निर्देश दिया। विधायक ने कहा कि विभागीय लापरवाही से शहरवासियों को किसी तरह की दिक्कत हुई, तो उसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed