{"_id":"5a8d79954f1c1b410b8ba47b","slug":"wallmart-will-open-its-store-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर में खुलेगा वॉलमार्ट का स्टोर, थोक बाजार की बदलेगी सूरत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर में खुलेगा वॉलमार्ट का स्टोर, थोक बाजार की बदलेगी सूरत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
Updated Thu, 22 Feb 2018 01:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीएम सिटी में वॉलमार्ट का कैश और कैरी स्टोर खुलने से थोक बाजार की सूरत बदलेगी। छोटे दुकानदार सीधे माल उठा सकेंगे। इसमें 5000 से ज्यादा उत्पाद उपलब्ध होंगे। सब्जी से लेकर इलेक्ट्रानिक्स गुड्स सहित सब कुछ स्टोर से मिलेगा। चार एकड़ में बनने वाले इस स्टोर से प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से करीब दो हजार लोगों को रोजगार मिलेगा। किसान भी लाभान्वित होंगे।
यूपी इनवेस्टर्स मीट के दौरान बुधवार को लखनऊ में वॉलमार्ट ने 15 कैश और कैरी स्टोर खोलने का एलान किया। एक स्टोर गोरखपुर में भी खुलेगा। कंपनी के चीफ कारपोरेट अफेयर्स आफिसर रजनीश कुमार ने बताया कि यूपी सरकार ने लाइसेंस प्रणाली को सरल बना दिया है। सिंगल विंडो सिस्टम का प्रावधान है। सब कुछ ठीक ठाक रहा तो अगले दो सालों में स्टोर खुल जाएगा। इसका सीधा फायदा आसपास के किसानों, छोटे दुकानदारों को मिलेगा। किसान सब्जी सहित तमाम फल, फसलों को सही दाम पर बेच सकेंगे। छोटे दुकानदार पंजीकरण कराके स्टोर से थोक भाव में सामान उठा सकेंगे। जमीन की तलाश की जा रही है। कंपनी जल्द ही गोरखपुर में चार एकड़ जमीन फाइनल करेगी, फिर स्टोर का निर्माण शुरू होगा। भारत में वॉलमार्ट के 20 स्टोर हैं। आगरा में दो, लखनऊ और मेरठ में एक-एक स्टोर है। अगले कुछ सालों में 15 और स्टोर खोले जाने हैं। ऐसा हुआ तो स्टोर की संख्या 35 हो जाएगी।
रजनीश कुमार ने बताया कि एक कैश एंड कैरी स्टोर से कई जिलों के दुकानदारों को सामान उपलब्ध कराया जाता है। यही व्यवस्था गोरखपुर और आसपास के जिलों में भी लागू रहेगी। दूरदराज के किसानों से भी सब्जी, फल, गेहूं, धान और अरहर की दाल खरीदने की व्यवस्था की जाएगी।