फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Villagers interrupted the bridge connecting the sant kabir nagar district 

संतकबीर नगर : जिले को जोड़ने वाले पुल को ग्रामीणों ने किया बाधित, घंटों तक आवागमन बंद 

Fri, 08 Nov 2019 04:50 PM IST
Avdhesh Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, संतकबीरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, संतकबीरनगर Published by: Avdhesh Kumar Updated Fri, 08 Nov 2019 04:50 PM IST
विज्ञापन
Villagers interrupted the bridge connecting the sant kabir nagar district 
विरोध प्रदर्शन करते ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला
गोरखपुर जिले के सिकरीगंज थाना क्षेत्र के बनकटा गांव में संतकबीर नगर जिले को जोड़ने वाले पीपे के पुल पर इकठ्ठा होकर ग्रामीणों ने पुल से होने वाले आवागमन को बाधित कर दिया और उस पर से पटरे हटा दिए। इसके चलते कई घंटो तक आवागमन बाधित रहा। लोगो ने बताया की बीती रात 8 बजे से ही मछलियां मर कर ऊपर आ रही है कुआनो नदी के पानी में जहर फैल गया है जिससे मछलियां पानी में ऊपर ऊपर तैर रही हैं।
विज्ञापन


बनकटा ग्राम निवासी अकलू सिंह, ज्ञान सिंह, ललित सिंह, शिवेंद्र सिंह, शत्रुघ्न, करन कुमार, सुनील, श्रवण अदि लोगों ने कहा की कुआनो नदी के किनारे हमारा गांव है, हमारे पशु हम लोग बच्चे बूढ़े सभी नदी में नहाते है और पशु पानी भी पीते हैं। रात 8 बजे से पानी बिलकुल जहरीला हो गया है और मछलियां मर रही हैं। ये जहरीला केमिकल आगे की तरफ बढ़ रहा है।
विज्ञापन


वहीं कुआनो नदी के किनारे बसे गांव बनकटा, शिवपुर, ढखवा, इमलीडीह, झौवां, धोबौली, रोहुआ, नकौड़ी, अलावलपुर, पिपरी ग्राम के कुछ ग्रामीण पानी के ऊपर दिख रही मछलियों को पकड़ने में लगे हुए हैं, मछलियां गहराई छोड़ कर ऊपर आ रही हैं। नदी के किनारे मरी मछलियों को देखने वालों और मछली पकड़ने वालो की भीड़ लग रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed