फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Vaccine finished

वैक्सीन खत्म, नियमित टीकाकरण ठप

Wed, 07 Sep 2016 08:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो/गोरखपुर। Updated Wed, 07 Sep 2016 08:08 PM IST
विज्ञापन
Vaccine finished
वैक्सीन - फोटो : फाइल फोटो
दो महत्वपूर्ण वैक्सीन खत्म होने की वजह से जिले में नियमित टीकाकरण अभियान ठप हो गया है। डीपीटी और इंजेक्टेबल पोलियो का टीका नहीं लग रहा है। जबकि दोनों ही टीके जानलेवा बीमारियों से बचाने के लिए लगना जरूरी है। अगस्त में करीब 60 हजार बच्चों को टीके नहीं लगे। अब स्वास्थ्य महकमा पत्र लिखकर जल्द से जल्द टीका मंगाने की कोशिश कर रहा है ताकि इन छूटे हुए बच्चों को टीका लगाया जा सके।
विज्ञापन


जन्म से लेकर पांच साल तक के बच्चों को तमाम बीमारियों से बचाने के लिए नियमित टीकाकरण किया जाता है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से सभी टीके मुफ्त हैं और एडी हेल्थ की निगरानी में टीके रखे जाते हैं। टीकाकरण की तय लिस्ट के हिसाब से एक साल से कम आयु के बच्चों को अनिवार्य रूप से पोलियो का इंजेक्शन लगाया जाता है। पोलियो खुराक के साथ ही इंजेक्शन भी देना होता है मगर कई दिनों से यह खत्म हो चुका है।
विज्ञापन


डीपीटी का टीका जो कई बीमारियों से बचाव के लिए लगाया जाता है वह भी खत्म होने की वजह से नहीं लगाया जा रहा है। मंडल में दवा व वैक्सीन की आपूर्ति अपर निदेशक स्वास्थ्य के ड्रग स्टोर से होती है। ड्रग स्टोर में वैक्सीन का स्टॉक पूरी तरह से खत्म हो चुका है। जब टीका एकदम खत्म हो गया तब एडी हेल्थ को इसकी याद आई है और उन्होंने  इंजेक्टेबल पोलियो वैक्सीन और डीपीटी की दो-दो लाख वॉयल की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीपीटी और इंजेक्टेबल पोलियो वैक्सीन खत्म हो गई। वैक्सीन की आपूर्ति लखनऊ से होनी है। जिसके लिए अपर निदेशक को भी पत्र लिखा गया है।
- डॉ. रवींद्र कुमार, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed