महाराजगंज के लड़के ने जर्मन लड़की से हिंदू रीति से रचाई शादी, पढ़ाई के दौरान हो गया था प्यार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जर्मनी की युवती ने महराजगंज जिले के सिधवारी गांव के युवक से पढ़ाई के दौरान प्रेम किया। दोनों के बीच प्रेम परवान चढ़ा तो गांव आकर शादी कर ली। अब पति पत्नी दोनों जर्मनी चले गए हैं। बीते 17 मई को ही दोनों ने सिधवारी गांव में हिंदू रीति रिवाज से शादी की। शादी में बेटी को आशीष देने के लिए जर्मनी से उसके पिता व बहन आए।
भारतीय सभ्यता संस्कृति के बीच बेटी की शादी देख दोनों की आंखों से खुशी के आंसू छलक पड़े। गांव के लोगों ने भी अपार स्नेह दिया। 23 मई को दोनों गांव से जर्मनी के लिए रवाना हो गए।
सिधवार गांव के रहने इंद्रजीत चौधरी वर्ष 2012 में बायोटेक की पढ़ाई करने के लिए दक्षिण कोरिया गए। वहां उनके साथ जर्मनी की रहने वाली हाईके भी पढ़ रही थी। पढ़ाई के दौरान ही दोनों आपस में काफी घुल-मिल गए तो दोनों ने शादी करने का फैसला कर लिया। इसके लिए इंद्रजीत ने हाईके को भारतीय सभ्यता संस्कृति के बारें में विस्तार से बताया।
उसे भारतीय सभ्यता संस्कृतिक समझ आई तो शादी के लिए राजी हो गई। इंद्रजीत के पिता रिटायर्ड मेजर गणेश चौधरी भी शादी में शामिल हुए। इसके अलावा परिवार के सभी सदस्य एवं गांव के लोगों ने वर-वधू को आशिर्वाद दिया। विदेशी बहू को देखने के लिए गांव के लोग बड़ी संख्या में उमड़ पड़े।
नमस्ते बोल सभी का दिल जीता
17 मई का दिन सिधवारी गांव के लिए बेहद खास रहा। गांव में जर्मनी की युवती अपने पिता एवं बहन के साथ शादी करने के लिए आई थी। सिधवारी गांव के इंद्रजीत चौधरी गांव के युवाओं ही नहीं बुजुर्गों के बीच भी चर्चा का केंद्र बन गए।
भारतीय जमीन पर विदेशी युवती की शादी होना अपने आप में ही गांव के लोगों के लिए गर्व की बात रही। गांव के लोग बताते हैं कि जर्मन युवती इंद्रजीत के साथ तीन साल में करीब 13 बार सिधवारी आई थी।
यहां का रहन सहन, लोगों का बात व्यवहार, गांव की परिवेश उसे बेहद अच्छा लगा। इंद्रजीत के छोटे भाई अभिषेक ने बताया कि विदेश मंत्रालय से अनुमति मिलने के बाद दोनों की शादी हुई है। इसके लिए नियमानुसार सारी औपचारिकताएं पूरी की गईं।
नमस्ते बोल सभी का दिल जीता
जर्मनी की बहू ने गांव के लोगों एवं परिवार के सदस्यों से हिंदी में नमस्ते बोला तो सभी चौंक गए। जर्मनी की युवती हिंदी भाषा भी थोड़ा बहुत जानती है। शादी के दौरान सिधवारी गांव के लोग कार्यक्रम में शामिल हुए तो जर्मनी की बहू ने सभी को नमस्ते बोल दिल जीत लिया। विदेशी बहू की हिंदी भाषा सुन सभी खुश हो गए। लोग बोले की बेहद संस्कारी बहू मिली है।