{"_id":"57713f834f1c1b8e0e79a7ab","slug":"unwanted-animals","type":"story","status":"publish","title_hn":"साड़ों से बिगड़ सकती है शहर की फिजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साड़ों से बिगड़ सकती है शहर की फिजा
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
Updated Mon, 27 Jun 2016 08:30 PM IST
विज्ञापन
animals
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आए दिन लोगों पर हमला कर देने वाले सांड़ों से शहर की फिजा बिगड़ सकती है। ऐसे में जरूरी है कि शहर में उत्पात मचा रहे सांड़ों को पकड़ने के लिए अभियान चलाया जाए। खास तौर पर मस्जिदों के आसपास सांड़ न घूमें, इसके लिए विशेष चौकसी बरतने की जरूरत है।
डीआईजी शिवसागर सिंह ने ऐसी आशंका जताते हुए नगर आयुक्त बीएन सिंह को पत्र भेजा है। उन्होंने पत्र में लिखा है कि विगत कुछ दिनों से शहर में सांड़ों का आतंक बेहद बढ़ गया है। उसके हमले में जहां एक युवक की मौत हो चुकी है वहीं कई लोग घायल हो चुके हैं। सांड़ के हमलों में आई तेजी से जहां एक तरफ से शहरवासियों की चिंता बढ़ गई है वहीं पुलिस महकमा भी इसे लेकर गंभीर हो गया है। रमजान के महीने में सांड़ को लेकर पुलिस अधिकारी ज्यादा चौकसी बरत रहे हैं। डीआईजी ने पत्र में सांड़ों को पकड़ने के लिए विशेष अभियान चलाने पर जोर दिया है। खासकर मस्जिदों के आसपास विशेष चौकसी बरतने को कहा है ताकि रमजान के वक्त रोजेदारों को नमाज अदा करने में किसी तरह की दिक्कत न आए। डीआईजी ने कहा है कि अभियान में अगर पुलिस की जरूरत हो तो वो भी उपलब्ध करा दी जाएगी। इस बाबत उन्होंने एसएसपी को भी निर्देश दे रखा है।
दूसरी तरफ नगर निगम की तरफ से सांड़ों के मद्देनजर अब तक की गई कार्रवाई की रिपोर्ट डीआईजी को भेजी गई है। इसमें बताया गया है कि सांड़ों को पकड़ने के लिए रोज अभियान चलाया जा रहा है। अब तक काजी हाउस में 50 सांड़, चार बछिया और दो गायों को रखा जा चुका है। इसके अलावा सांड़ों को पकड़कर फर्टिलाइजर स्थित पशुबाड़े में भी छोड़ा जा रहा है। मस्जिदों के आसपास साफ-सफाई के साथ ही सांड़ न आएं, इसपर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
विज्ञापन
कोट :
नगर आयुक्त को पत्र लिखा है। डीएम और एसएसपी को भी इसकी कॉपी भेजी है। सांड़ों के आतंक से लोग भयभीत हैं। कार्रवाई के लिए अगर पुलिस की मदद चाहिए तो नगर निगम को फोर्स दी जाएगी।
- शिवसागर सिंह, डीआईजी