सीमा पर तनाव के बीच केंद्रीय जलशक्ति मंत्री का बड़ा बयान, पाकिस्तान को एक बूंद अधिक पानी नहीं देंगे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीमा पर पाकिस्तान से तनाव के बीच केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने सोमवार को बड़ा बयान दिया। गोरखनाथ मंदिर के एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने आए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि सिंधु नदी समझौते के हिसाब से ही पाकिस्तान को पानी दिया जाएगा।
इसके इतर एक बूंद अतिरिक्त पानी नहीं भेजा जाएगा। पानी बंद करने की प्रक्रिया चल रही है। जल्द ही इसे अंतिम रूप दिया जाएगा। गोरखनाथ मंदिर में महंत दिग्विजयनाथ और महंत अवेद्यनाथ के श्रद्धांजलि समारोह व ‘जल है तो कल है’ विषयक सम्मेलन में हिस्सा लेने के बाद केंद्रीय मंत्री ने पत्रकारों से बात की।
साथ ही कहा कि रावी नदी पर भारत ने अंतरिम बांध का निर्माण कराया है। इसके बावजूद एक बड़ा हिस्सा ऐसा है, जहां बारिश का पानी एकत्रित होकर नदियों के जरिए पाकिस्तान चला जाता है। इसे भी रोकने की कार्ययोजना तैयार की जा रही है।
भारत अपने हिस्से का पानी पाक के अंदर नहीं जाने देगा। इसका इस्तेमाल किसानों की भलाई के लिए किया जाएगा। भारत सरकार को ऐसा कदम पाकिस्तान की ओछी हरकतों की वजह से उठाना पड़ रहा है।
पूर्ण कुंभ से पहले साफ होगी गंगा
केंद्रीय जलशक्ति ने मंत्री ने गंगा की सफाई में देरी से संबंधित सवालों का जवाब भी दिया और कहा कि 2021 में पूर्ण कुंभ होगा। इससे पहले ही गंगा का सफाई अभियान पूरा हो जाएगा। गंगा पूरी तरह से आचमन योग्य होगी।
गोरक्षपीठाधीश्वर महंत योगी आदित्यनाथ के मुख्यमंत्री बनने के बाद से यूपी में बड़ा बदलाव आया है। अर्ध कुंभ में ही 24-25 करोड़ लोग पहुंचे और गंगा में स्नान करके पूजा-पाठ किया।
2021 कुंभ दिव्य व भव्य होगा। जनवरी में प्रस्तावित यह कुंभ जनवरी में ऋषिकेष में होगा। गंगोत्री से ऋषिकेश तक गंगा को पूरी तरह से प्रदूषण मुक्त बनाने का अभियान चल रहा है।