{"_id":"575d7a314f1c1b7d3f11b803","slug":"ultrasound-machine-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज से अल्ट्रासाउंड सेंटरों की होगी जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज से अल्ट्रासाउंड सेंटरों की होगी जांच
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
Updated Sun, 12 Jun 2016 08:35 PM IST
विज्ञापन
ultrasound
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिना लाइसेंस के अल्ट्रासाउंड सेंटर चलाए जाने और लिंग परीक्षण की शिकायतें बढ़ने पर प्रदेश सरकार ने जांच का आदेश दिया है। 13 से 20 जून तक सभी जिले में अल्ट्रासाउंड सेंटरों की जांच के लिए अभियान चलेगा। कमी मिलने पर मशीन को सील करने की कार्रवाई की जाएगी।
पीसीपीएनडीटी एक्ट समुचित प्राधिकरण के अध्यक्ष की ओर से भेजे गए पत्र में कहा गया है कि निरीक्षण के समय दो जांच आख्या तैयार की जाए। एक कार्रवाई के लिए , दूसरा सेंटर के मालिक, संचालक जो भी मिले उसे सौंपा जाए। मशीनों को सील करने तथा अभिलेखों को जब्त करने की दशा में रिपोर्ट के अतिरिक्त सीलिंग मेमो व सीजर मेमो अलग-अलग दो प्रतियों में तैयार करें। सीलिंग मेमो पर मशीन का पूरा विवरण अंकित करना होगा।
आदेश में यह भी साफ किया गया है कि कमी मिलने पर कारण बताओ नोटिस जारी करें जवाब न देने पर सुनवाई का मौका दिया जाए। इसके बाद भी जवाब न आने पर नियमानुसार कार्रवाई करके सेंटर को सीज कर सीएमओ को रिपोर्ट दें ताकि फिर वह शख्स कभी भी दूसरे नाम से सेंटर न खोल सके।