{"_id":"5d87c1468ebc3e017d363660","slug":"two222-gorakhpur-news-gkp322679744","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन बच्चियों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन बच्चियों की मौत
विज्ञापन
पोखरे में स्नान करने गई तीन बालिकाओं की डूबने से मौत
महराजगंज। चौक थाना क्षेत्र के सोनाड़ी खास सुंदरपुर पोखरे में डूबने से तीन बालिकाओं की मौत हो गई, जबकि दो बच्चों को बचा लिया गया। बालिकाओं की मौत के बाद गांव में कोहराम मच गया। पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर हालात का जायजा लिए। वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
रविवार शाम को सोनाड़ी खास सुंदरपुर पोखरे पर गांव की महिलाएं पहुंचीं। जीवित्पुत्रिका व्रत रखने वाली महिलाएं पोखरे पर पूजा-अर्चना के बाद स्नान करने लगीं। उनके साथ गए बच्चे भी स्नान करने लगे। इसी दौरान कविता (10), स्नेहा (13) और बिंदू (8) गहरे पानी में चली गई। जब तक कोई कुछ समझ पाता, तीनों बालिकाएं डूबने लगीं। बालिकाओं को डूबता देख हो-हल्ला शुरू हो गया। गांव के तमाम लोग जुट गए। उन्होंने रितिक (9) एवं किरन (14) को तो बचा लिया, लेकिन कविता, स्नेहा और बिंदू को बेहोशी की हालत में बाहर निकाला गया। तीनों को जिला अस्पताल भेजा गया। वहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष रामसहाय चौहान ने बताया कि तीन बालिकाओं की मौत हो गई है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।