फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   two people shows their owner for the nano car

एक नैनो के दो दावेदार, सबको नोटिस

Fri, 10 Jun 2016 07:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Fri, 10 Jun 2016 07:27 PM IST
विज्ञापन
two people shows their owner for the nano car
nano
एक ‘नैनो’ कार के दो दावेदार होने के मामले में परिवहन विभाग ने जांच शुरू कर दी है। कार जिसके नाम पर दर्ज है और जो कार किसी को नहीं बेचने का दावा कर रहा है और जिसने कार बेची है, तीनों को नोटिस जारी किया गया है। शुक्रवार को जांच के दौरान गाड़ी के कागजातों की फाइल भी कार्यालय में नहीं मिली। एआरटीओ प्रशासन ने सोमवार तक लिपिकों को फाइल खोजने का समय दिया है।
विज्ञापन


शाहपुर क्षेत्र के बशारतपुर निवासी दीनानाथ सिंह के पुत्र मनोज कुमार सिंह ने गुरुवार को परिवहन विभाग में हंगामा किया था। उनका आरोप था कि 19 जनवरी 2012 को गाड़ी का रजिस्ट्रेशन आरटीओ में हुआ था। गाड़ी का नंबर यूपी 53 एवाई 7028 है। मनोज का दावा है कि उनकी नैनो कार उन्हीं के पास है।
विज्ञापन


बुधवार को मनोज ने अपनी नैनो कार किसी को बेच दी, जिसका ट्रांसफर कराने गुरुवार को वह आरटीओ गए थे। कागजों की जब जांच हुई तो पता चला कि जिस नंबर की कार को वह अपना बता रहे हैं, वह आरटीओ कैंपस निवासी चंद्र मौली मणि के पुत्र राम प्रवेश मणि के नाम पर दर्ज है। ‘अमर उजाला’ ने जब मामले की पड़ताल की तो सामने आया कि 11 अक्टूबर 2013 को गाड़ी कैंट क्षेत्र के नहर रोड मोहद्दीपुर निवासी रामाशंकर सिंह के पुत्र अशोक सिंह के नाम पर ट्रांसफर हुई थी। इसके बाद 11 जुलाई 2014 को गाड़ी आरटीओ कैंपस राम प्रवेश मणि को ट्रांसफर हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


एआरटीओ प्रशासन सूरज राम पाल ने बताया कि मनोज कुमार सिंह, अशोक सिंह और राम प्रवेश मणि तीनों को नोटिस जारी किया गया है। गाड़ी के कागजातों की फाइलों को खोजा जा रहा है। उन्होंने बताया कि लिपिकों को फाइल खोजने के लिए सोमवार तक का वक्त दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed